Ro no D15139/23

यूपी में को-लोकेशन अभियान को मिली रफ्तार, अब आंगनबाड़ी से सीधे स्कूल के लिए तैयार होंगे नौनिहाल

UP News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में योगी सरकार ने प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल शुरू की है. इसके तहत प्रदेश के बच्चों को आंगनबाड़ी स्तर से ही स्कूल शिक्षा के लिए तैयार किया जाएगा. इसके लिए राज्यभर के आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा-1 संचालित परिषदीय विद्यालयों की ‘को-लोकेशन’ और ‘वैज्ञानिक मैपिंग’ का अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है.

नौनिहालों के सर्वांगीण विकास की पहल

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त दिशा-निर्देशों के तहत यह अभियान शुरू किया गया है. इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी से प्राथमिक विद्यालय तक बच्चों का सफर आसान बनाना है. इस पहल से शुरुआती शिक्षा को मजबूती मिलेगी. इसके साथ ही पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा. इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. सरकार का लक्ष्य नौनिहालों के सर्वांगीण विकास के लिए एकीकृत व्यवस्था तैयार करना है.

30 जून तक मिशन मोड में पूरी होगी मैपिंग

इस अभियान को मिशन मोड में चलाया जा रहा है और इसे 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी और निदेशक बाल विकास सेवा हर्षिता माथुर ने संयुक्त निर्देश जारी किए हैं. मैपिंग पूरी होने के बाद संबंधित विद्यालयों का यू-डायस (U-DISE) कोड दर्ज किया जाएगा. इसके साथ ही यू-डायस और हॉट कुक्ड मील पोर्टल पर जरूरी जानकारी अपडेट की जाएगी. इससे बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग के आंकड़ों में एकरूपता आएगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी.

क्या हैं साइंटिफिक मैपिंग के तय मानक?

इस अभियान के लिए साइंटिफिक मैपिंग के स्पष्ट मानक तय किए गए हैं, जो आंगनबाड़ी केंद्र पहले से ही विद्यालय परिसर में संचालित हैं, उन्हें ‘को-लोकेटेड आंगनबाड़ी सेंटर’ के रूप में दर्ज किया जाएगा. परिसर से बाहर संचालित केंद्रों को निकटतम प्राथमिक विद्यालय से जोड़ा जाएगा. 200 मीटर के दायरे में स्थित केंद्रों की मैपिंग उसी विद्यालय से की जाएगी, ताकि बच्चों को समय पर हॉट कुक्ड मील और अन्य सुविधाएं मिल सकें. यदि किसी विद्यालय में स्थान उपलब्ध नहीं है, तो शहरी क्षेत्रों में 500 मीटर और ग्रामीण क्षेत्रों में 1 किलोमीटर के भीतर स्थित विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया जाएगा.

  • Related Posts

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या (IMNB NEWS AGENCY) नगर निगम, अयोध्या में आज ₹290 करोड़ से अधिक लागत की 245 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास एवं रामायण वैक्स म्यूजियम व जोनल कार्यालय भवन के लोकार्पण…

    Read more

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

        लखनऊ। प्रख्यात शिया इस्लामी विद्वान एवं वक्ता मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने मुहर्रम, ताज़ियादारी और अज़ादारी को लेकर नाज़िया इलाही खान द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया…

    Read more

    NATIONAL

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा