Ro no D15139/23

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बिहार इकाई का गठन, डॉ. अरविंद नाथ तिवारी बने प्रदेश अध्यक्ष, भरत तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

Bagaha News: बगहा के वाल्मीकि विहार सभागार में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बिहार इकाई का गठन किया गया. राज्य स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से प्रो. डॉ. अरविंद नाथ तिवारी को संगठन का बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. समारोह में बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई बैठक की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. समारोह का संचालन बिहार प्रदेश संयोजक प्रो. डॉ. अरविंद नाथ तिवारी ने किया.

मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्त उपस्थित रहे. राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता नरेश सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया.

इसके अलावा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के.वी.एन. सिंह, बिहार प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी, कुशीनगर जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय सहित कई अतिथि मौजूद रहे.

सर्वसम्मति से हुआ बिहार इकाई का गठन

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई.

इसके बाद सर्वसम्मति से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बिहार इकाई का गठन किया गया और प्रो. डॉ. अरविंद नाथ तिवारी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.

उनके मनोनयन पर उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने और ग्रामीण पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.

निष्पक्ष पत्रकारिता पर दिया गया जोर

वक्ताओं ने अपने संबोधन में निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षीय पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार अनेक चुनौतियों का सामना करते हैं. ऐसे में संगठन उनकी समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेगा.

बिहार और उत्तर प्रदेश से पहुंचे पत्रकार

कार्यक्रम में बिहार एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्ष, अनुमंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए.

आयोजकों ने सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया.

भरत भूषण तिवारी को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ. अंत में भोजपुर में पुलिस गोलीबारी में मृत पत्रकार भरत भूषण तिवारी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया.

उपस्थित लोगों ने दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

  • Related Posts

    बिहार में होगा 5 लाख करोड़ का निवेश, सरकार को मिलेगा 7 हजार करोड़ का राजस्व, जानिए क्या है तैयारी

    Bihar Development Project: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में माइनिंग को लेकर खास प्लान तैयार कर लिया है. सीएम के मुताबिक, बिहार में संसाधन की कमी नहीं है और कई जिलों…

    Read more

    बिहार सरकार 60 लाख रुपये प्रतिमाह किराये पर लेगी हेलीकॉप्टर, अब आसमान से देख सकेंगे राजगीर, वाल्मीकिनगर और मां मुंडेश्वरी धाम की खूबसूरती

    Bihar Heli Tourism: बिहार घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है. अब राज्य के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों का हवाई दर्शन भी किया जा सकेगा. बिहार सरकार ने हेली…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल