Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री के सुशासन में किसान हुए खुशहाल, किफायती दामों में खाद मिलने से किसानों को हो रही सहूलियत

 जशपुरनगर 07 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानो को मिल रहा है खाद और बीज ।

जिले के हर किसान को अच्छे और किफायती दामों में खेती किसानी करने के लिए खाद उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है। जिले समेत अन्य ग्राम पंचायतों और ब्लॉकों में खाद वितरण का काम सुचारू रूप से की  जा है।
प्रतिदिन किसान अपनी स्थानीय सोसायटी से खाद, यूरिया तथा अन्य खेती के लिए लगने वाली सामग्री कम कीमतों में ले जा रहे हैं।
किसानों का कहना है कि पहले हमें सभी सामग्री के लिए हर दुकानों में जाना पड़ता था, जहां हमें महंगे दामों में सामान मिलता था। इस बार काफी सहूलियत मिल रही है। अब किसानी के लिए न ही ब्याज में पैसे लेने पड़ते हैं और न ही किसी भी प्रकार का लोन लेना पड़ता है, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है।
छत्तीसगढ़ शासन हमारी सहायता हर प्रकार से कर रही है जिससे किसानों को फायदा हो रहा है।
खाद लेने पहुंची महिला किसान मंजुला भगत ने हमें बताया कि वह पहले यूरिया तथा खाद के लिए दर-दर भटकती थीं। तब भी उन्हें कहीं सस्ते दामों में सारी सामग्री नहीं मिल पाती थी। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से हमें किसानी करने में काफी मदद मिल रही है, जिससे घर की स्थिति में भी काफी सुधार आया है।
उन्होंने यह भी बताया कि पहले सामान जुटाने के लिए हमें ब्याज में पैसे उठाने पड़ते थे, जिसके कारण हमारे सिर पर हमेशा कर्ज का डर बना रहता था। सरकार की इस योजना ने हमारा काम बहुत आसान कर दिया है। महिला किसान मंजुला भगत ने  मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि ष्विष्णु राज में किसान सच में खुशहाल हैं।ष्
दुकानों से कम कीमत में मिल रहा है सामान
किसानों ने बताया कि जो खाद-बीज उन्हें बाहर लेने में महंगे दामों में मिलता था, अब सरकार की इस परियोजना के तहत उन्हें कम दामों में मिल रहा है। शासन द्वारा उन्हें केवल प्रति बोरी यूरिया का मूल्य 266.50 रुपये, डीएपी 1350 रुपये, सुपर फास्फेट पाउडर 551 रुपये, सुपर फास्फेट दानेदार 591 रुपये, जिंकेटेड सुपर फास्फेट 576 रुपये, टीएसपी 1300 रुपये, एनपीके 1850 रुपये, एनपीके 1990 रुपये तथा पोटाश 1975 रुपये में मिल रही है।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का 3 दिवसीय बस्तर दौरा बस्तर संभाग में संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

      बस्तर संभाग में संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की *शिक्षा मंत्री गजेंद्र ने कहा बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता* *नक्सल उन्मूलन के पश्चात् बंद हुए विद्यालयों…

    Read more

    बाल संरक्षण गृहों को मिलेगी नई पहचान, अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल

        रायपुर,2 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने प्रदेश में संचालित बाल एवं बालिका संरक्षण गृह तथा बाल संप्रेक्षण गृहों की पहचान…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार