Ro no D15139/23

KBC 18 में अब नहीं चलेगा रटा-रटाया ज्ञान, AI के दौर में बदला शो का फॉर्मेट, जानें कब से होगा शुरू

Kaun Banega Crorepati 18: क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है. अमिताभ बच्चन एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे, लेकिन इस बार सिर्फ सवालों के जवाब याद होना काफी नहीं होगा. ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में मेकर्स ने नया थीम ‘सोचना पड़ेगा’ रखा है, जिसका मकसद लोगों को यह समझाना है कि आज के दौर में जानकारी होना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है सही समय पर सही सोच और समझ के साथ फैसला लेना.

अमिताभ बच्चन ने आसान शब्दों में समझाया नया नियम

पहले प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं, “आजकल जवाब हर जगह मिल जाते हैं, यहां तक कि आपके मोबाइल फोन पर भी. इसलिए इस बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में सिर्फ जवाब याद रखना काफी नहीं होगा. सही जवाब तक पहुंचने के लिए आपको सोचना पड़ेगा.”

दूसरे प्रोमो में वह कहते हैं, “भूगोल, इतिहास और विज्ञान का ज्ञान इस बार अकेले काफी नहीं होगा. खेल बदल चुका है. अब सिर्फ उत्तर याद रखने से काम नहीं चलेगा, आपको सोचना पड़ेगा.”

तीसरे प्रोमो में AI का जिक्र करते हुए वह कहते हैं, “आज AI ने दुनिया बदल दी है और यह बदलाव लगातार जारी रहेगा. ऐसे समय में हमें भी बदलना होगा. इसलिए इस बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जवाब देने से पहले आपको सोचना पड़ेगा.”

When and Where to Watch Kaun Banega Crorepati 18: जानिए कब और कहां देख सकेंगे ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का प्रीमियर 10 अगस्त को होगा. यह शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर टेलीकास्ट किया जाएगा. वहीं, दर्शक इसे सोनी लिव पर भी देख सकेंगे.

  • Related Posts

    सलमान खान से शाहरुख खान और ऋतिक रोशन तक, जानिए किस बॉलीवुड स्टार के हैं सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

    Top 10 Bollywood Actors Instagram Followers: इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या यह दिखाती है कि बॉलीवुड एक्टर्स की पॉपुलैरिटी बड़े पर्दे के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लगातार बढ़ती जा रही…

    Read more

    पूर्व एसपी सूरज सिंह परिहार की विदाई पर प्रशासन-पुलिस ने खेला सद्भावना क्रिकेट मैच

    धमतरी, 15 जुलाई 2026। शासन द्वारा एसपी श्री सूरज सिंह परिहार का स्थानांतरण धमतरी जिले से कमांडेन्ट चौथी बटालियन माना में होने के फलस्वरूप उनके सम्मान एवं विदाई के अवसर…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण