जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी एस जात्रा के निर्देशन अनुसार एवं डॉ अरविंद रात्रि जिला नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में जशपुर में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य कुनकुरी के सभा कक्ष में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के कुजूर की अध्यक्षता में कुनकुरी विकासखंड में एनीमिया कार्यक्रम की प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी, लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया गया।
डॉक्टर अभिषेक गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण में एनीमिया के कारण,लक्षण, जांच,उपचार,निगरानी,सलाह,व्यवहा
जांच,उपचार के समस्त पहलुओं पर संवाद करते हुए चिकित्सा अधिकारी को सीवियर,मॉडरेट, वलनरेवल समूह को विशेष ध्यान रखते हुए जांच, रक्त नमूना संग्रह,रिपोर्ट आधारित उपचार प्रदान करने कहा गया,
डॉ. कुजूर ने कहा की स्वास्थ्य विभाग और बहार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में संचालित यह कार्यक्रम जन उपयोगी होगी,विकासखंड के समस्त 51 पंचायत में एनीमिया जांच,उपचार और शिविर का आयोजन आगामी अगस्त माह में की जाएगी,
कैंप के सफल क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया,
प्रशिक्षण में 51 पंचायतों में कार्यरत सेहत साथियों की भूमिका,कार्य, ज़िम्मेदारी पर जानकारी देते हुए कहा की अभी तक 25000 लोगों की एचबी टेस्ट किया गया है,साथ ही समूह बैठक,परिवार भ्रमण,के मध्यम से तथा दीवाल लेखन,नुक्कड़ नाटक,झींगल,मायकिंग,पोस्टर, के माध्यम से जनजागरुकता किया जा रहा है।
राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा
प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…
Read more







