Ro no D15139/23

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के लिए जावंगा में विद्यार्थियों ने जाना अंतरिक्ष विज्ञान का संसार

इसरो के वैज्ञानिकों ने दी अंतरिक्ष तकनीक और नवाचार की जानकारी, प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान

 

रायपुर, 5 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के लिए दंतेवाड़ा जिले के एजुकेशन सिटी जावंगा स्थित आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल में जिला स्तरीय अंतरिक्ष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना था।

 

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रीजनल रिमोट सेंसिंग सेंटर, नागपुर के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीकॉस्ट), छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर, स्कूल शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के संयुक्त सहयोग से किया गया।

 

कार्यक्रम में इसरो के वैज्ञानिक डॉ. आनंद अरूर ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, उपग्रहों, रॉकेट प्रक्षेपण मिशनों और अंतरिक्ष विज्ञान की उपलब्धियों पर विद्यार्थियों को सरल और प्रेरक जानकारी दी। सीकॉस्ट के वैज्ञानिक डॉ. एम.के. बैग ने वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीक आधारित विकास के महत्व को समझाया।जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर और जिला मिशन समन्वयक श्री हरीश प्रताप गौतम ने विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सैटेलाइट एवं रॉकेट मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रदर्शनी, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

*प्रतियोगिताओं के परिणाम*

 

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम गुज्जो रवीना,द्वितीय अमित कुंजाम और तृतीय स्थान इंद्रजीत चंदेल ने हासिल किया। इसी तरह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम नैतिक सिंह,द्वितीय दीक्षा नेताम और तृतीय स्थान अमन प्रसाद भूआर्य ने हासिल किया। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में समन्वयक कमल कर्मकार, आस्था विद्या मंदिर के प्राचार्य रबीन्द्रनाथ पाणीग्राही, सह-समन्वयक वी.एस. ताती, कार्यक्रम प्रभारी अमुजुरी विश्वनाथ, जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति नई उत्सुकता और प्रेरणा का संचार किया।

  • Related Posts

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस