Ro no D15139/23

तिरंगा हमारी आन, बान और शान है – जसविंदर बग्गा

कवर्धा. बोड़ला के हिन्दू संगम स्थल में भाजपा बोड़ला मंडल की कार्यशाला संपन्न हुई जिसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और मंडल प्रभारी जसविंदर बग्गा ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एवं ‘तिरंगा यात्रा’ को लेकर विस्तृत जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से विमर्श करते हुए जसविंदर बग्गा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान आजादी के गौरव और प्रतीक तिरंगा को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हर घर पर तिरंगा फहराकर हम उन वीर शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, गली गली जाकर नागरिकों को तिरंगा वितरित कर उन्हें घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। यह अभियान भारतवासियों में ध्वज के प्रति सम्मान व देश के प्रति देशभक्ति की भावना जगाने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष भी 11 से 15 अगस्त, 2026 तक पार्टी कार्यकर्ता अभियान में व्यापक भागीदारी करेंगे। इस दौरान प्रत्येक घर, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जनजागरण किया जाएगा। युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरुकता लाई जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता विदेशी धुर्वे ने कहा, तिरंगा शांति और सद्भाव का प्रतीक है। हम बलिदानी क्रांतिकारियों और महापुरुषों को याद करते हुए देशभक्ति की भावना जागृत करेंगे। मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन धुर्वे ने कहा, बूथ स्तर तक जाकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है।

*11 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा*

बैठक में ये भी तय किया गया कि राष्ट्र भाव के जागरण और तिरंगा के सम्मान को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बोड़ला नगर में आने वाले 11 अगस्त को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा. यह यात्रा दोपहर 1 बजे प्रारम्भ होगी. इस यात्रा में बोड़ला मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम नागरिक गण, व्यापारी, किसान, विद्यार्थी, खिलाड़ी और राष्ट्र प्रेमी नागरिक शामिल होंगे.

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर