Ro no D15139/23

सिंगपुर में 13 अगस्त को लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

धमतरी, 11 अगस्त 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा 13 अगस्त को ग्राम सिंगपुर, विकासखंड मगरलोड में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा।
शिविर में श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। इसमें डॉ. मुकेश केशरवानी (एमडी मेडिसिन), डॉ. हरिकृष्ण प्रधान (एमडी मेडिसिन) तथा डॉ. प्रीति केशरवानी (एमडी ऑनकोलॉजी एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं देंगी।
शिविर में सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। वहीं कैंसर से संबंधित संभावित लक्षणों या स्वास्थ्य समस्याओं वाले मरीजों को कैंसर विशेषज्ञ से सीधे परामर्श लेने का अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं। प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करना है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर छत्तीसगढ़ में विधिक जागरूकता अभियान

      ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ थीम के तहत साइबर सुरक्षा और डिजिटल अधिकारों पर विशेष फोकस रायपुर, 11 अगस्त 2026/ अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त को छत्तीसगढ़…

    Read more

    एआई से महिलाओं की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना गंभीर साइबर अपराध : महिला आयोग

      रायपुर में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता रायपुर,11 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने कहा…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल