मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश एवं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल की तीन सूत्रीय मांगो पर विस्तृत चर्चा

*स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दी हड़ताल तत्काल वापस लेने की सहमति*

24 जून 2024, रायपुर/

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल से छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हड़ताल को देखते हुए उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई है |

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल के साथ संघ की तीन सूत्रीय मांगो पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मुख्यालय में विस्तृत चर्चा की गई| संघ की प्रमुख मांग जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया|

गौरतलब है कि उक्त भुगतान के लिए 43 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि पूर्व में ही जिलों को जारी की जा चुकी है| इसके अलावा शेष मांगों के सम्बन्ध में मुख्यालय स्तर से कमेटी बनाकर समय सीमा में परीक्षण करने के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया है| जिसके पश्चात् संघ द्वारा सहमत होते हुए हड़ताल तत्काल वापस लेने की सहमति दी गई है।

Related Posts

रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024, अब तक 10 अभ्यर्थियों ने जमा किए अपने नामांकन

रायपुर 22 अक्टूबर 2024/ रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक दस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 22 अक्टूबर को निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में…

छात्रों ने मानव श्रृखला बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

स्कूल के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन रायपुर 22 अक्टूबर 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह और स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *