Ro no D15139/23

किसानों की समृद्धि की ओर बड़ा कदम, धमतरी जिले में शुरू हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे

धमतरी, 19 अगस्त 2025/ किसानों को पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में धमतरी जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत की गई है। यह सर्वे 15 अगस्त से प्रारंभ होकर आगामी 30 सितम्बर तक संचालित होगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे का मुख्य उद्देश्य किसानों की वास्तविक फसल स्थिति का आंकलन कर उन्हें राज्य एवं केंद्र शासन की योजनाओं से अधिकतम लाभ दिलाना है। इस पहल से खेती को नई तकनीक से जोड़ा जाएगा, जिससे किसानों की आय बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

फील्ड स्तर पर सर्वेयर किसानों के खेत में जाकर फसल की स्थिति का विवरण एग्रीटेक ऐप में दर्ज करेंगे और साथ ही फोटो अपलोड करेंगे। इन आंकड़ों का सत्यापन बाद में पटवारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा, जिससे फसलों का वास्तविक मूल्यांकन और भूमि से संबंधित सटीक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को फसल बीमा योजना, क्षति आकलन एवं अन्य कृषि योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिलेगा। इसके साथ ही भविष्य में धान खरीदी व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा कृषि नीति को और अधिक प्रभावी बनाने में यह सर्वे अहम भूमिका निभाएगा। इस पहल से किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग भी सुनिश्चित होगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उल्लेखनीय है कि जिले 441 ग्रामों के कुल 3 लाख 80 हजार 360 खसरो को सत्यापन किया जाना है, जिसमें से आज की स्थिति में 7 हजार 35 खसरों का सत्यापन किया जा चुका है। इस कार्य में 65 निजी सर्वेयर नियुक्त किये गये है, जो मौके पर जाकर सत्यापन का कार्य करेंगें। सर्वे उपरांत संबंधित क्षेत्र के पटवारी द्वारा वेरीफिकेशन किया जायेगा। साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सर्वे कार्य का समय समय पर निरीक्षण किया जायेगा।
क्रमांक-65/767/पाराशर

  • Related Posts

    जनजातीय कारीगरों को मिलेगा व्यापक बाजार से जुड़ने का अवसर

      धमतरी में कल 21 अगस्त को आयोजित होगा ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला’ ट्राइफेड से सूचीबद्ध होकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों और विपणन गतिविधियों में भागीदारी का मिलेगा…

    Read more

    आवारा मवेशियों को पकड़ने विशेष अभियान चलेगा

      सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहल, नागरिकों से सहयोग की अपील धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख मार्गों एवं शहर के भीतर सड़कों पर आवारा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ