Ro no D15139/23

खाद्य कारोबार कर्ताओं के खाद्य अनुज्ञप्ति व पंजीयन हेतु कांसाबेल में हुआ शिविर का आयोजन 08 खाद्य लाइसेंस व पंजीयन मौके पर ही जारी करते हुए संबंधित खाद्य कारोबार कर्ताओं को प्रदान की गई उसकी कॉपी

 जशपुरनगर 19 मार्च 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा  जिलें में स्थित खाद्य कारोबारकर्ताओ के खाद्य अनुज्ञप्ति व पंजीयन हेतु शिविर विगत दिवस 18 मार्च 2026 को सनातन धर्मशाला कांसाबेल में शिविर का आयोजित किया।

शिविर में खाद्य अनुज्ञप्ति व पजीयन से संबंधित कार्य हेतु आवश्यक मार्गदर्शन व सहयोग दिया गया। शिविर में खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पंजीयन व लाईसेन्स को ऑनलाईन करने एवं इससे संबंधित अन्य सहयोग के लिये भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा अधिकृत किये गये फूड सेफ्टी मित्रकी सेवायें भी उपलब्ध कराया जा रही हैं। जिसके अनुसार फूड सेफ्टी मित्र   द्वारा निर्धारित किये गये सेवा शुल्क लेकर खाद्य कारोबार कर्ताओं को मौके पर आवश्यक सुविधा जैसे फार्म ऑनलाइन करना, प्रिंट आउट देना, स्कैन आदि की सुविधा दी गई, जिससे खाद्य कारोबारकर्ता एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के बीच बेहतर फूड-ईको सिस्टम का निर्माण हो सके।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा इन्ही सभी जानकारियों को देने, इस व्यवस्था को और भी अधिक सरलीकृत करने, व्यापक जन-जागरूकता करने, अधिक से अधिक संख्या में खाद्य व्यापारियों को खाद्य पंजीयन व खाद्य लाइसेंस प्रदान करने के लिये इस प्रकार के शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। विभाग द्वारा आगामी दिनों में जिला स्तर पर एवं प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ऐसी ही कार्यशाला और शिविर आयोजित किये जाने की योजना हैं।
ब्लाक कांसाबेल में आयोजित शिविर में विभाग द्वारा यह सुविधा प्रदान की गई कि, सभी आवश्यक दस्तावेज का फार्मेट एवं आवेदन फार्म व्यापारियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया गया, जिसको मौके पर ही उनके द्वारा आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा लेते हुये निर्धारित शुल्क अदा कर आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। शिविर में लगभग 93 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें से कुछ आवेदनों को मौके पर निराकृत करते हुये और 08 खाद्य लाइसेंस व पंजीयन मौके पर ही जारी करते हुए उसकी कॉपी संबंधित खाद्य कारोबार कर्ताओं को प्रदान कर दिये गये। बाकी आवेदनों को आगामी तीन से चार कार्य दिवसों में ऑनलाइन करते हुए नियमानुसार जारी कर दिया जायेगा तथा जारी किये गये खाद्य पंजीयन व लाइसेंस की कॉपी संबंधित खाद्य कारोबार कर्ताओं को उपलब्ध करा दी जावेगी।
आयोजित शिविर को सफल और सार्थक बनाये जाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग एवं मार्गदर्शन खाद्य सुरक्षा विभाग को मिला। आयोजित शिविर में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से श्री. सागर दत्ता, अभिहित अधिकारी एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री राखी ठाकुर मौजूद रहे।
जिलें में लोक स्वास्थ्य के लिये गुणवत्ता पूर्ण, मानक एवं स्वच्छता से विनिर्मित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के लिये खाद्य सुरक्षा विभाग प्रतिबद्ध हैं एवं इस तारतम्य में खाद्य व्यापार से जुड़े हुये प्रत्येक कड़ी को सही एवं सुनियोजित करने के लिये इस प्रकार के कार्यक्रम एवं जागरुकता अभियान व क्रियाकलाप सतत् जारी रहेंगें।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta