Ro no D15139/23

रजत महोत्सव के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार को

जगदलपुर । श्रम विभाग द्वारा रजत महोत्सव के तहत श्रमिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत शुक्रवार 12 सितंबर को जगदलपुर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
श्रम पदाधिकारी श्री भूपेंद्र नायक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच पूरी तरह से निःशुल्क होगी, और यह सुबह 11बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। उन्होंने अपील की है कि सभी पंजीकृत श्रमिक अपने स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर स्थल पर पहुंचें। उन्होंने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण तथा विभिन्न योजनाओं के आवेदन भी लिए जाएंगे। इससे श्रमिकों को एक ही स्थान पर कई सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। श्रम विभाग की इस पहल से स्थानीय श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर जांच और उपचार की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है। श्रम विभाग ने सभी संबंधित श्रमिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए श्रम विभाग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत