Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर योजना से अंबिकापुर के धीरेंद्र नाथ दुबे बने बिजली उत्पादक

बिजली बिल की समस्या से मिली राहत, मुफ्त बिजली से हो रही है बचत
अम्बिकापुर । सूरज की किरणें धरती पर हर दिन असीम ऊर्जा लेकर आती हैं। यही ऊर्जा पौधों में प्रकाश संश्लेषण कर जीवन को बनाए रखने में मदद करतीं हैं। लेकिन अब तकनीकी विकास के कारण सूर्य घर-घर मुफ्त बिजली का स्रोत भी बन रहा है। ये कहानी है अंबिकापुर के प्रतापपुर नाका, शिवधारी कॉलोनी के रहने वाले श्री धीरेंद्र नाथ दुबे की। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 5 केवीए का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर स्वयं बिजली उत्पादक बनने का मार्ग प्रशस्त किया है।
श्री दुबे ने बताया कि पहले हर महीने उनका बिजली बिल औसतन 1500 से 1600 आता था। लेकिन सोलर रूफटॉप लगने के बाद अब अप्रैल माह में उनका बिजली बिल घटकर मात्र 120 रुपए रह गया है। इतना ही नहीं, उन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाली केंद्र सरकार की 78000 सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो गई है।
बैंक से मिली त्वरित फाइनेंस की सुविधा
श्री धीरेंद्र दुबे ने बताया कि योजना का लाभ लेने में उन्हें वित्तीय दिक्कत न हो, इसके लिए ग्रामीण बैंक से तुरंत फाइनेंस सुविधा मिल गई। बैंक की मदद से केवल 5 दिनों में पूरा सोलर सिस्टम स्थापित हो गया। उन्होंने कहा कि सब्सिडी मिलने के कारण यह निवेश मात्र दो वर्ष में ही पूरी तरह वसूल हो जाएगा और उसके बाद वे पूरी तरह मुफ्त में बिजली का उपयोग कर सकेंगे।
केंद्र और राज्य सरकार से डबल लाभ
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार इस योजना में सब्सिडी दे रही है, साथ ही साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 30,000 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को और भी अधिक राहत मिल रही है। श्री दुबे का कहना है कि यह योजना आम जनता के लिए बड़ी सहूलियत लेकर आई है।
आम जनता से अपील
उन्होंने कहा कि “आज हम सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि बिजली उत्पादक भी बन सकते हैं। प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग कर हम अपने बिजली खर्च को कम कर सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं।” श्री दुबे ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों का आभार जताते हुए लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

  • Related Posts

    जल संरक्षण से बदली किसानों की तस्वीर, राजपुर का सामुदायिक चेक डेम बना ग्रामीण समृद्धि का मॉडल

      विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत बना चेक डेम किसानों के लिए साबित हुआ वरदान भू-जल स्तर बढ़ा, 10 हेक्टेयर भूमि को मिली सिंचाई,…

    Read more

    मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी सिलाई प्रशिक्षण ने दिया आत्मनिर्भरता का नया रास्ता, घर से शुरू किया सफल स्वरोजगार

      रायपुर, 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना प्रदेश के युवाओं को हुनर, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…