Ro no D15139/23

युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर जशपुर में 28 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 360 पदों पर होगी भर्ती 10वीं पास से लेकर नर्सिंग योग्यताधारी युवाओं के लिए बेहतरीन मौका

जशपुरनगर 22 अप्रैल 2026/ जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में तीन कंपनियों द्वारा कुल 360 पदों पर भर्ती  की जाएगी। इच्छुक आवेदक सुबह 11:00 बजे से अपने मूल दस्तावेजों के साथ रोजगार कार्यालय, जशपुर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदकों को अपने साथ समस्त मूल प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर में उपस्थित होना है।
रोजगार मेले में RJ Group man power Jashpur Nagar अंतर्गत 50 पदों में भर्ती होनी है, जिनमें सिक्योरिटी गार्ड हेतु 20 पद योग्यता 10 वीं व 12 वी, फाइनेंस ऑफिसर के 10 पद योग्यता 10 वीं व 12 वी, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 10 पद योग्यता 12वीं के साथ डीसीए, रिसेपनिस्ट के 5 पद योग्यता 12वीं के साथ डीसीए और स्टाफ नर्स के 5 पदों के लिए योग्यता नर्सिंग होना आवश्यक हैं। इसी तरह Parishram Human Resource में मीटर इंस्टॉलेशन के लिए 300 पदों में भर्ती होनी है, इसके लिए योग्यता आईटीआई और नॉन आईटीआई मांगी गई है।Svatantra Microfin Pvt.Ltd में फ़ील्ड ऑफिसर के 10 पदों के लिए योग्यता 10 वीं पास निर्धारित  है। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार मेले में भाग लेकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

  • Related Posts

    नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़ उप मुख्यमंत्री   अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

    रायपुर. 7 अगस्त 2026. राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक टू-लेन सड़क के फोरलेन में उन्नयन के लिए 21 करोड़ 81 लाख रुपए स्वीकृत…

    Read more

    जल संरक्षण से बदला जीवन: धमतरी के भोथापारा में आजीविका डबरी बनी आर्थिक स्वावलंबन का नया आधार आजीविका डबरी का बहुउद्देशीय उपयोग

    रायपुर, 07 अगस्त 2026/ जल संरक्षण, कृषि संवर्धन और सतत स्वरोजगार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। वर्षा जल संचयन और ड्रिप सिंचाई से पानी की बचत होती है, जिससे कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन