Ro no D15139/23

असहाय महिला के पक्के मकान का सपना हुआ साकार

*प्रधानमंत्री आवास योजना ने अशक्का यालम को दिया सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन*

 

रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने बीजापुर जिले के भोपालपटनम नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-03 निवासी अशक्का यालम पति श्री यालम चन्द्रैया के जीवन में भी नई खुशियां लाई हैं। वर्षों तक कच्चे मकान में रहने के बाद अब उनका पक्के मकान का सपना साकार हो गया है।

 

*कच्चे मकान में बारिश के दिनों में होती थी परेशानी*

 

अशक्का यालम की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। कच्चे मकान में रहने के कारण उन्हें बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे स्वयं पक्का मकान बना सकें। ऐसे में पक्का घर उनके लिए एक अधूरा सपना था।

 

*‘मोर जमीन मोर मकान’ से मिली आवास की स्वीकृति*

 

वर्ष 2017 में नगर पंचायत भोपालपटनम के अधिकारियों और प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के बी.एल.सी. घटक अंतर्गत ‘मोर जमीन मोर मकान’ योजना की जानकारी दी। इसके बाद उनका आवेदन तैयार कर शासन को भेजा गया और आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।

 

*अधिकारियों की मदद से शुरू हुआ आवास निर्माण*

 

आर्थिक कठिनाइयों के कारण अशक्का यालम कुछ समय तक आवास निर्माण शुरू नहीं कर सकीं। इसके बाद नगर पंचायत भोपालपटनम के अधिकारियों ने उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्थानीय राजमिस्त्री और श्रमिकों से संपर्क कराने में सहयोग किया गया। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा किया।

 

*पक्का घर मिला तो बढ़ा आत्मविश्वास*

 

आज अशक्का यालम अपने पक्के मकान में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका अपना पक्का घर होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके इस सपने को हकीकत में बदल दिया।

 

*शासन के प्रति व्यक्त किया आभार*

 

अपने पक्के आवास के लिए अशक्का यालम ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप तथा स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनके लिए यह पक्का मकान केवल एक घर नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ