Ro no D15139/23

परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बढ़ी आगे

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और संवेदनशील पहल से युवाओं को रोजगार के अवसर*

 

रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा का परिणाम व्यापमं से प्राप्त होने के बाद प्राप्तांकों और अभ्यर्थियों की पात्रता के आधार पर कुल 250 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चिन्हित किया गया है।

 

चिन्हित अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की सूची और बुलावा पत्र परिवहन विभाग की वेबसाइट cgtransport.gov.in तथा कार्यालय परिवहन आयुक्त के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।

 

राज्य सरकार की इस पहल से परिवहन विभाग में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने के साथ भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार युवाओं की प्रतिभा को अवसर देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ