Ro no D15139/23

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, एक पोस्ट पर यूजर्स ने कपल को दी बधाई

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम की शादी को शनिवार को दो साल पूरे हो चुके हैं। शादी के दो साल पूरे होने के साथ ही कपल ने अपने फैंस को एक खुशखबरी भी दे दी है। सोशल मीडिया पर उनके एक पोस्ट पर फैंस उन्हें नन्हें मेहमान के आने की बधाई दे रहे हैं।

रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वे पत्नी लिन लैशराम के साथ जंगलों में दिख रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, “दो साल का प्यार, रोमांच, और अब… अ लिटिल वाइल्ड वन ऑन द वे।” इसके साथ उन्होंने इनफिनिटी और हार्ट इमोजी पोस्ट किए। पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई दोनों को और मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं।”

दूसरे यूजर ने लिखा, “एक नए चरण में प्रवेश करने के लिए दिल से बधाई।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “नया अध्याय बहुत खूबसूरत होने वाला है, बधाई हो आने वाली जिदंगी के लिए।”

कपल ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। रणदीप और लिन की पहली मुलाकात 2011 में नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में हुई थी। वहां दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। रणदीप, लिन को थिएटर में बहुत मदद करते थे और उनके अच्छे व्यवहार के कारण ही लिन भी उन्हें पसंद करने लगी। हालांकि कल्चर अलग होने की वजह से परिवार काफी समय तक शादी के खिलाफ था, लेकिन परिवार को मनाने के बाद कपल ने शादी कर ली।

असम में शादी के बाद मुंबई आकर उन्होंने एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा था, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। लिन लैशराम पेशे से मॉडल हैं। उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मॉडलिंग फोटोज और फूड वीडियो से भरा पड़ा है, जबकि रणदीप हुड्डा को आखिरी बार इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ में देखा गया था। इससे पहले वे ‘स्वतंत्रता वीर सावरकर’ और ‘तेरा क्या होगा लवली’ में देखे गए थे।

  • Related Posts

    Sara Ali Khan Controversies: ‘केदारनाथ’ से लेकर मंदिर दर्शन तक, जब इन वजहों से सुर्खियों में रहीं सारा अली खान

    बॉलीवुड में ‘केदारनाथ’ से कदम रखने वाली अभिनेत्री सारा अली खान 12 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं. अपनी शुरुआती फिल्मों से ही उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना…

    Read more

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से की शादी, 10 साल बाद बने पति-पत्नी

    Cristiano Ronaldo wedding: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय से पार्टनर और मॉडल-इन्फ्लुएंसर जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ शादी कर ली है. पुर्तगाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम