Ro no D15139/23

प्रियंका चोपड़ा: 2000 में जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, जानें क्यों पहली बार फिल्म सेट पर जाकर रोई थीं एक्ट्रेस

पहले मिस वर्ल्ड का खिताब फिर बॉलीवुड में मुकाम हासिल करना और उसके बाद सीधा टिकट टू हॉलीवुड। हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की, जिन्होंने 18 साल की उम्र में देश का नाम रोशन करते हुए 30 नवंबर 2000 को मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद भी अपना करियर बनाने के लिए प्रियंका को बॉलीवुड में संघर्ष करना पड़ा।

उत्तर प्रदेश के शहर बरेली से निकलकर अपने दम पर मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं था। वे भारत की पांचवीं भारतीय थीं, जिन्होंने ये टाइटल जीता था। इसी साल लारा दत्ता ने भी मिस यूनिवर्स का खिताब जीता और दीया मिर्जा मिस एशिया पैसिफिक बनी थीं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले प्रियंका ने पूछे सवाल का शानदार जवाब सभी लोगों का दिल जीत लिया था। उनसे पूछा गया कि आपके लिए दुनिया की सबसे प्रेरणादायक जीवित महिला कौन हैं और क्यों। इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया-मदर टेरेसा।

उन्होंने कहा था कि वे बहुत सारे लोगों को एडमायर करती हैं, लेकिन मदर टेरेसा उनके लिए प्रेरणा का स्त्रोत रही हैं, क्योंकि उन्होंने अपने दम पर बहुत कुछ हासिल किया। उन्होंने अपनी दयालुता के कारण भारत के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। भले ही टेक्निकली प्रियंका चोपड़ा ने जवाब गलत दिया, क्योंकि साल 2000 से पहले ही मदर टेरेसा का निधन हो चुका था, फिर भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से प्रियंका को कोई नहीं रोक पाया।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान भी प्रियंका को टू-पीस पहनने के लिए कहा गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने प्रोफेशनल तरीके से मना करते हुए वो कपड़े पहने जिनमें वे कम्फर्टेबल थीं। इस बात का जिक्र मधु चोपड़ा ने किया था कि प्रतियोगिता में ऑर्गैनाइजर ने एक्ट्रेस पर टू-पीस पहनने का दबाव बनाया था, लेकिन बिना किसी तरह के नखरे दिखाए प्रियंका चोपड़ा ने वही पहना जो उन्हें अच्छा लगा।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने के बाद साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के दरवाजे प्रियंका के लिए खुल गए। साल 2002 में उन्होंने साउथ फिल्म “थमिजन” में विजय के साथ काम किया। बॉलीवुड में कदम एक्ट्रेस ने साल 2003 में फिल्म “द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई” से रखा। बहुत कम लोग जानते हैं कि पहली बार शूटिंग के दौरान प्रियंका सेट पर जानकर रोती थीं, क्योंकि मेकअप मैन उनके चेहरे पर ढेर सारा मेकअप कर देते थे और वो भी खुद को पहचान नहीं पाती थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि पहले सेट पर उन्हें लंबे डायलॉग बोलने में भी परेशानी होती थी और कैसे काम करना है, ये भी नहीं आता था। ऐसे में मैं सेट पर रोना शुरू कर देती थीं।

  • Related Posts

    Sara Ali Khan Controversies: ‘केदारनाथ’ से लेकर मंदिर दर्शन तक, जब इन वजहों से सुर्खियों में रहीं सारा अली खान

    बॉलीवुड में ‘केदारनाथ’ से कदम रखने वाली अभिनेत्री सारा अली खान 12 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं. अपनी शुरुआती फिल्मों से ही उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना…

    Read more

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से की शादी, 10 साल बाद बने पति-पत्नी

    Cristiano Ronaldo wedding: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय से पार्टनर और मॉडल-इन्फ्लुएंसर जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ शादी कर ली है. पुर्तगाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम