Ro no D15139/23

जिले के 285 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए जाने हेतु ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित पारित प्रस्ताव में दावा-आपत्ति  25 मार्च तक

जिले के 285 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए जाने हेतु ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित
पारित प्रस्ताव में दावा-आपत्ति  25 मार्च तक

जशपुरनगर 18 मार्च 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के 285 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए जाने हेतु  25 मार्च 2026 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संचालनालय, महिला एवं बाल विकास के द्वारा प्रदत्त निर्देशों में ऐसी ग्राम पंचायतों में जहां विगत 02 वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में बाल विवाह का प्रकरण ना हुआ हो, उन्हें बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जाना है। इसी संबंध में जशपुर जिले के 444 ग्राम पंचायतों में से 285 ग्राम पंचायतों से पिछले 02 वर्षों में बाल विवाह का प्रकरण नहीं होने संबंधी ग्राम पंचायतों के ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित हुआ है। जिससे बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जाकर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
इस संबंध में किसी भी व्यक्ति व संस्थान को किसी भी प्रकार की आपत्ति हो या कोई बाल विवाह का प्रकरण संज्ञान में हो तो 25 मार्च 2026 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर में कार्यालयीन समय प्रातः 10.00 बजे से शाम 05.30 बजे तक लिखित में सुसंगत दस्तावेजों के साथ दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
बाल विवाह मुक्त घोषित करने हेतु प्रस्तावित ग्राम पंचायतों में जशपुर विकासखण्ड से 26 ग्राम पंचायत, मनोरा से 37, दुलदुला से 24, कुनकुरी से 35, फरसाबहार से 54, बगीचा से 60, पत्थलगांव से 44 एवं कांसाबेल से 05 ग्राम पंचायत शामिल हैं। ग्राम पंचायतों की सूची जिले के वेबसाईट पर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta