Ro no D15139/23

प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी की तैयारियों हेतु शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

रायपुर,13 नवंबर 2025/आगामी प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज उनके निवास/कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य मुख्य आयुक्त (स्काउट/गाइड) श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव श्री जितेन्द्र साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमति सरिता पांडेय, श्री विजय कुमार यादव, एल.टी. (रोवर) श्री अशोक देशमुख, एल.टी. (स्काउट) डॉ. पूनम सिंह साहू, ए.एल.टी. (रोवर) श्री अमित क्षेत्रीय सहित प्रदेश के वरिष्ठ स्काउटर, गाइडर एवं विभिन्न दायित्व प्राप्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जंबूरी से संबंधित सभी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं जैसे प्रतिभागियों के आवास, भोजन, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय जंबूरी छत्तीसगढ़ राज्य की गरिमा और संगठन की कार्यकुशलता को प्रदर्शित करने का अवसर है, इसलिए प्रत्येक व्यवस्था को उत्कृष्टता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आयोजन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के वितरण और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।

बैठक में उपस्थित स्काउटर-गाइडर ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और जंबूरी को एक अनुशासित, प्रेरणादायी तथा आदर्श आयोजन बनाने हेतु सामूहिक संकल्प व्यक्त किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी को संगठनात्मक अनुशासन, सशक्त आयोजना और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराना रहा।

  • Related Posts

    गुड फ्राइडे पर मसिहियो ने यीशु मसीह का स्मरण कर निकाला जुलूस

    रायपुर। प्रभु यीशु का मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को किया गया। चर्चों में उद्धार का यह पर्व सादगी के…

    Read more

    राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम

    *शुगरबीट की किस्म एलएस-6 की खेती एवं गन्ना के साथ अंतफसली पर अनुसंधान प्रारंभ* *किसानों के आय बढ़ाने में होगी सहायक* रायपुर, 3 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?