Ro no D15139/23

“सुघ्घर लखनपुर-स्वच्छता से समृद्धि की ओर एक कदम“ कार्यक्रम का आयोजन

दीदियों को दी गई डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की जिम्मेदारी

अम्बिकापुर 15 जुलाई 2025/  जनपद पंचायत लखनपुर के सभा कक्ष में आज “सुघ्घर लखनपुर- स्वच्छता से समृद्धि की ओर एक कदम“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छाग्राही समूह की दीदियों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की कार्य प्रणाली और महत्व की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल शामिल हुए
इस अवसर पर जिला सीईओ श्री अग्रवाल ने स्वच्छताग्राही दीदियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामों की स्वच्छता, नागरिकों की जिम्मेदारी के साथ जुड़ी हुई है, और दीदियों की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जनपद सीईओ डॉ. स्वेच्छा सिंह ने स्वच्छताग्राही दीदियों को ग्राम स्तर पर स्वच्छता जागरूकता फैलाते हुए कचरा संग्रहण कार्य प्रारंभ करने की दिशा में मार्गदर्शन दिया।
जनपद पंचायत परिसर में सामूहिक स्वच्छता श्रमदान किया गया, जिसमें जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत सीईओ, अधिकारीगण और सभी स्वच्छाताग्राही दीदियां शामिल हुईं। एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत वरिष्ठ अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।
बैठक में वैज्ञानिक डॉ .प्रशांत शर्मा, एसबीएम जिला समन्वयक श्री रोशन गुप्ता, एबीपी श्रीमती सुभिता शुक्ला, बीपीएम श्री मनोज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जशपुर…

    Read more

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा में हंगामा हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के पीड़ितों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिए जाने के तुरंत बाद सदन में विपक्षी सांसदों ने जोरदार…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!