Ro no D15139/23

राहुल गांधी का रथयात्रा पर झूठ शर्मनाक – सनातन परंपरा का किया घोर अपमान : पुरंदर मिश्रा

 

रथ नहीं हिलता जब तक प्रभु न चाहें” – 1972 का उदाहरण देकर बोले पुरंदर मिश्रा

 

“भगवान जगन्नाथ का रथ तब रुकता है जब स्वयं प्रभु की इच्छा होती है, किसी व्यक्ति के इशारे पर नहीं”

जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिए गए झूठे और अपमानजनक वक्तव्य पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गायत्री नगर–शंकर नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष एवं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने इसे सनातन संस्कृति और श्रद्धा के प्रति जानबूझकर किया गया हमला बताया है।

“भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा किसी नेता, संगठन या योजना पर नहीं रुकती – यह केवल प्रभु की मर्जी से थमती है। इसे तुच्छ राजनीतिक चश्मे से देखना शर्मनाक है। रथयात्रा पर ऐसा झूठ बोलना भारत की आध्यात्मिक चेतना का अपमान है।”

उन्होंने कहा कि 1972 में भी रथ यात्रा के दौरान ऐसा ही एक क्षण आया था जब रथ अचानक रुक गया। गजपति महाराज दिव्यसिंह देव जी ने सच्चे भाव से प्रार्थना की, और तभी रथ ने गति पकड़ी। यह घटना यह स्पष्ट करती है कि पुरी में न तो किसी सरकार की चलती है, न किसी व्यक्ति विशेष की – वहां केवल प्रभु की लीला होती है।

“सनातन परंपरा को ‘फ्लू’, ‘एड्स’ और ‘वायरस’ बताने वाली मानसिकता के लोग जब भगवान जगन्नाथ पर झूठ बोलते हैं, तो उनका मकसद सिर्फ एक होता है — आस्था को तोड़ना और हिंदुओं को बाँटना।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र अब पूरी तरह सनातन-विरोधी बन चुका है। एक के बाद एक नेता परंपराओं का मज़ाक बना रहे हैं — यही कारण है कि जनता अब कांग्रेस को गंभीरता से नहीं ले रही।

“भगवान जगन्नाथ के धाम में भेदभाव नहीं होता। वहाँ दलित, आदिवासी, साधु-संत, संत कबीरदास, गुरु नानकदेव, स्वामीनारायण, मंगलराम से लेकर विदेशी श्रद्धालु तक दर्शन कर चुके हैं। 1842 में अंग्रेजों ने हाथियों से रथ खिंचवाने की कोशिश की, रथ नहीं हिला — क्योंकि प्रभु की इच्छा के बिना एक चक्र भी नहीं घूमता।”

“अगर उनमें सच्ची श्रद्धा है तो वे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी को साथ लेकर भगवान जगन्नाथ के दरबार में जाएं और देखें कि वहाँ किसी जाति, धर्म या वर्ग का भेदभाव नहीं होता — वहाँ केवल भक्ति चलती है, राजनीति नहीं।”

“कोट के ऊपर जनेऊ पहनने वाले पाखंडियों की राजनीति अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। भारत की जनता जानती है कि कौन सनातन की रक्षा में खड़ा है और कौन उसका अपमान कर रहा है।”

“भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर झूठ फैलाने वालों की दुर्गति तय है। सनातन की मर्यादा पर हमला करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। यह सिर्फ आस्था नहीं, आत्मा का विषय है — और जो आत्मा से टकराएगा, उसका अंत निश्चित है।
इस अवसर पर –
श्री अमित चिमनानी (प्रदेश मीडिया प्रभारी),श्री रमेश ठाकुर (भाजपा जिलाध्यक्ष),श्री देवलाल ठाकुर (प्रदेश प्रवक्ता),श्री निशिकांत पांडे (पैनलिस्ट) आदि प्रेस वार्ता में मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने जनदर्शन में गंभीरता से सुनी नागरिकों की समस्याएं

    *- जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 21 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवनों का किया लोकार्पण ग्रामीणों को गांवों में मिल रही बैंकिंग सुविधाएं

     जशपुरनगर 18 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी