Ro no D15139/23

दिव्यांग युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने ने जिला पंचायत में आयोजित किया गया कार्यशाला विभिन्न विभागों द्वारा दी गई योजनाओं की जानकारी

जशपुरनगर 21 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 20.03. 2026 को दिव्यांग जनो के स्वावलंबन, स्वरोजगार हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया ।
कार्यशाला में जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, श्रम विभाग मुख्यमंत्री कौशल विकास विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के संयुक्त समन्वय से आयोजन हुआ, जिसमें जिले से 65 दिव्यांगजन उपस्थित हुए।
श्री प्रकाश यादव, मुख्यमंत्री कौशल विकास विभाग द्वारा एल.ई.डी. बल्ब के निर्माण एवं व्यापार के बारे जानकारी दी गई है। श्री मनीष भगत जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMEGP) मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम,  (CMEGP) के पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज संबंधित जानकारी, श्री मिलन राठिया, श्रम पदाधिकारी द्वारा ई रिक्शा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना की पात्रता एवं लाभ से संबंधित जानकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से श्री भरत पटेल (DPM) द्वारा स्व सहायता समूह बनाने की प्रक्रिया, संकुल संगतन, ग्राम संगठन, सकिय महिला  FLCRP, RBK,  बैंक मिंत्र RF,CLF  बनाने के संबंध में विस्तार से बताया गया।
दुलदुला के 30 सदस्यों वाली महिला स्व सहायता समूह द्वारा ष्समूह ऋणष् की मांग की गई। दिव्यांगो का ष्उगता सूरज ष्स्वसहायता समूह कुनकुरी द्वारा बैंक लिंकेज के संबंध में समस्या बतायी गई।
अंत में श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू उपसंचालक समाज कल्याण जशपुर द्वारा दिव्यांगजनों के स्वरोजगार उद्यमी कौशल को उन्नत करने के लिए ऋण देने के लिए छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित एवं विकास निगम की योजनाएं, पात्रता, ब्याज की दर व छूटों के संबंध में एवं अन्य गतिविधि क्षेत्र की विस्तार से जानकारी दी गई।
इस संबंध में लोदाम के श्री संदीप गुप्ता द्वारा टेंट हाउस खोले जाने हेतु लोन की मांग एवं महेन्द्र यादव द्वारा चॉइस सेन्टर खोले जाने के लिए ऋण सहायता की मांग की गई।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta