Ro no D15139/23

युवक का आत्मदाह प्रयास नाकाम, सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने रोकी बड़ी घटना

*युवक पीएम आवास योजना में पहले से सर्वेक्षित*

*धमतरी, 21 जुलाई 2025/ – कलेक्ट्रेट परिसर में आज एक युवक द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया गया, जिसे सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से तत्काल रोका गया। युवक की पहचान ग्राम पंचायत डोमा, विकासखंड धमतरी निवासी करण सोनवानी के रूप में हुई है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास न मिलने से असंतुष्ट बताया गया।*
*मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि , करण सोनवानी का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवास प्लस सर्वे 2.0 में सम्मिलित किया जा चुका है। इनका सर्वेक्षण के सर्वे आईडी-93358481 में नाम दर्ज है ।चेकर सॉफ्टवेयर रेमडली चेक करता है । जिसके कारण उन्हें भ्रम की स्थिति हुई। जबिक इनका नाम सर्वे सूची में है ।वर्तमान में जिले में कुल 84,439 हितग्राहियों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें से 26,923 हितग्राहियों का सत्यापन कार्य प्रगति पर है। यह सत्यापन कार्य शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा, 31 जुलाई 2025 तक पूर्ण किया जाएगा।*
* तपश्चात् आवास प्लस 2.0 में पात्र परिवारों का आवास प्रदाय करने की प्रक्रिया कार्याधीन है, तत्समय में स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण होने पर अनुमोदन उपरांत आवास लक्ष्य के अनुसार प्राथमिकता क्रमानुसार आवास स्वीकृति किया जावेगा।*
*जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन उपरांत पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ शीघ्र ही प्रदान किया जाएगा। प्रशासन सभी पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कार्य किया जा रहा है।*
*कलेक्टर श्री अभिनाश मिश्रा ने नागरिकों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से मिलेगा। हम हर शिकायत, समस्या पर संवेदनशीलता से करते हैं।*
*जनहित और पारदर्शिता के उद्देश्य से जनदर्शन डेस्क भी प्रारंभ की गई है, जहाँ नागरिक अपनी समस्याओं को सोमवार से शुक्रवार कार्य दिवस में आवेदन सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।*
*जिला प्रशासन ने पुनः आश्वस्त किया है कि सभी योग्य आवेदकों को नियमानुसार समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाता है ।*

  • Related Posts

    प्राक्चयन परीक्षा के परिणाम घोषित

      धमतरी, 18 जून 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी।…

    Read more

    वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय करने 24 एवं 25 जून को लगेगा शिविर

      धमतरी, 18 जून 2026/सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत भारत सरकारी राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए छड़ी, वॉकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, चश्मा, छड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग