Ro no D15139/23

सरगुजा में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, 9 सिलेंडर जब्त जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सभी एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक – कलेक्टर श्री वसंत

अम्बिकापुर 12 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भण्डारण एवं वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खाद्य विभाग द्वारा अवैध रूप से भण्डारित घरेलू गैस सिलेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर क्षेत्र में की गई जांच के दौरान गोरख गैस चूल्हा रिपेयरिंग, नमनाकला से 03 नग तथा प्रदीप गैस चूल्हा रिपेयरिंग शॉप, दर्रीपारा से 06 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 09 नग गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं। उक्त प्रकरण में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर  अजीत वसंत द्वारा जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा सभी गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है। गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं वितरण पर नियमित रूप से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही राज्य स्तर पर भी घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, उपलब्धता एवं दैनिक आवश्यकता की सतत निगरानी रखने तथा अवैध भण्डारण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    खामोशी में बीत रहा था बचपन, अब सुनाई देंगी दुनिया की आवाजें

      राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की पहल से डुंडेरा की जीविका का एम्स रायपुर में सफल कॉक्लियर इम्प्लांट, डोंगरगढ़ की आरबीएसके टीम बनी उम्मीद की कड़ी रायपुर, 03 अगस्त 2026/…

    Read more

    ​छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा

        ​ रायपुर, 03 अगस्त 2026/ राजस्व प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण एक ऐसी व्यवस्था है जिसके माध्यम से भूमि रिकॉर्ड, नामांतरण और रजिस्ट्री जैसे कार्य ऑनलाइन और पारदर्शी बनाए गए…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए