विमेंस सिंगल में आरुषि कश्यप और मेंस सिंगल में हर्षित रहे विजेता

24 वीं योनेक्स सनराइज स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप का हुआ आज समापन
खिलाडियों ने जिला प्रशासन और आयोजन समिति को अच्छी व्यवस्था के लिए किया आभार व्यक्त

 छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आयोजित 5 दिवसीय 24वीं योनेक्स सनराइज स्टेट सीनियर बैडमिंटन चौंपियनशिप का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता के दौरान खेले गए रोमांचक और उच्च स्तरीय मुकाबलों ने दर्शकों को पूरे समय उत्साह से बांधे रखा, जिसका सभी खेलप्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया। आज खेले गए फाइनल मुकाबलों में अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 58वां स्थान प्राप्त खिलाड़ी आरुषि कश्यप ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विमेंस सिंगल का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कड़े मुकाबले में तनु चंद्रा को 22दृ20 एवं 21दृ16 से पराजित किया। वहीं मेन्स सिंगल फाइनल में हर्षित ठाकुर ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मानस भट्टाचार्य को 21दृ18 एवं 21दृ10 से हराकर विजेता बने।
मेन्स डबल में आयुष मखीजा एवं सौरभ साहू की जोड़ी ने धीरज खत्री और जयेश होशंगाबादी को पराजित कर खिताब जीता। विमेंस डबल में हीरल चौहान एवं करिश्मा कार्डिकर की जोड़ी ने दीक्षा चौधरी और इशिका पोद्दार को हराकर जीत दर्ज की। मिक्स्ड डबल के रोमांचक मुकाबले में वेंकट गौरव प्रसाद एवं जूही देवांगन की जोड़ी ने दीक्षा चौधरी और सुजय तंबोली को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय रहे। इस अवसर पर नगर पालिका जशपुर अध्यक्ष   अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष   गंगाराम भगत, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष   यश प्रताप सिंह जूदेव,   कृष्ण कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   शशिमोहन सिंह, सहायक कलेक्टर   अनिकेत अशोक, एसडीएम   विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर   समीर बड़ा,  बैडमिंटन संघ के सेक्रेटरी विनोद गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे और फाइनल मुकाबलों का आनंद लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस अवसर पर   सालिक साय ने सभी खिलाड़ियों, कोच और सपोर्टिंग स्टाफ का यहां आकर खेलने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि आज का दिन रोमांच और उमंग से भरा रहा।  सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया, उनसे उभरते हुए खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिला। यह सीख उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी बनाएगी, जो आगे चलकर वे राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। खेल में हार और जीत होती रहती है, खिलाड़ी हार से भी सीखता है और अपने खेल में और निखार लाता है। उन्होंने कहा कि वे भी खो खो में राज्य स्तर तक खेल चुके हैं। पहले ज्यादा सुविधाएं नहीं थी, अब जिले में खेल के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में स्टेडियमों, खेल ग्राउंड सहित अन्य अधोसरंचना का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिससे निश्चिंत ही और भी बेहतर खिलाड़ी उभर का सामने आएंगे।
कर आगे बढ़े। उन्होंने अपनी मेहनत  और सतत् अभ्यास से अपने खेल को निखारा है, तभी उसे सफलता मिली है, पहले छत्तीसगढ़ से ज्यादा खिलाड़ी सामने नहीं आते थे अन्य राज्यों के खिलाड़ियों का दबदबा था, आज परिस्थिति काफी हद तक बदल चुकी है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। मेंस सिंगल के विजेता हर्षित ठाकुर ने प्रशासन और आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यहां पर खेलकर उन्हें खूब आनंद आया। यहां पर सभी सुविधाएं दी गई थी। वे यहां पर 2019 में भी खेलने आए थे। उन्हें यहां पर किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं हुई।
आयोजन को सफल बनाने में   यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पाण्डेय, क्रीडा अधिकारी प्रदीप चौरसिया, राजेंद्र गुप्ता, वॉलिंटियर सुजीत सिंह ,दिवाकर यादव, सज्जन रवानी की विशेष भूमिका रही।
सतत अभ्यास से मिलती है सफलता आरुषि कश्यप
विमेंस सिंगल की विजेता आरुषि कश्यप बेहतर आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यहां पर अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने कहा कि वे लगभग 10 साल बाद जशपुर आ रही है, तब से अभी तक यह जिला में काफी विकसित हो चुका है, वे 2009 से वह लगातार खेलते आ रही है। उन्होंने सभी उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खूब मेहनत करें, अपनी कमियों को दूर।

  • Related Posts

    500 सीटर अत्याधुनिक नालंदा परिसर स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

    धमतरी, 19 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने धमतरी शहर के हटकेश्वर वार्ड में प्रस्तावित 500 सीटर नालंदा परिसर का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके…

    Read more

    जिले के रुद्री गांव के न्यूरो सर्जन डॉ. हेमंत साहू ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

    धमतरी, 19 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) जिले के रुद्री गांव निवासी न्यूरो सर्जन डॉ. हेमंत साहू ने आज कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर…

    Read more

    NATIONAL

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?