Ro no D15139/23

पैंगोलिन शल्क की अवैध खरीदी-बिक्री में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

जशपुरनगर 13 फरवरी 2026/ वनमण्डल जशपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गुमला वनप्रमंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पैंगोलिन के शल्क (छाल) की अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को 11 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी ग्राम रनपुर, थाना नारायणपुर, जशपुर निवासी को पैंगोलिन शल्क की अवैध खरीद-फरोख्त करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से पैंगोलिन के शल्क बरामद किए गए।
पैंगोलिन एक दुर्लभ एवं संरक्षित वन्यजीव है, जिसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल किया गया है। इस श्रेणी में शामिल वन्यजीवों के शिकार, व्यापार या अवैध परिवहन पर कठोर दंड का प्रावधान हैं। आरोपी के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई है तथा न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है तथा इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है।
वन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी वन कार्यालय को दें। वन्यजीवों का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

  • Related Posts

    जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य – कलेक्टर

    कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की ली बैठक*   *- हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- ब्रेस्ट कैंसर…

    Read more

    सेवा सेतु केंद्र बना सुशासन की पहचान, प्रदेशभर में नागरिकों को मिल रही त्वरित राजस्व सेवाएं

    *सूरजपुर के श्री राकेश कुमार को कुछ ही घंटों में मिला निवास प्रमाणपत्र, सेवा सेतु व्यवस्था से बढ़ा आमजन का भरोसा*   रायपुर, 17 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन,…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण