Ro no D15139/23

संपूर्णता अभियान के इंडिकेटर को दो सप्ताह में हासिल करेंः निगमायुक्त समय सीमा की बैठक

 कोरबा 17 मार्च 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में निगमायुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने संपूर्णता अभियान अंतर्गत सम्बंधित विभागों को दिये गए इंडिकेटर में दो सप्ताह के भीतर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के बैठक में निगमायुक्त श्री पांडेय ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुधन विभाग, कृषि,शिक्षा विभाग को संपूर्णता अभियान के अंतर्गत संकेतकों को दो सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में धान उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए उठाव में प्रगति लाने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। निगमायुक्त ने किसान पीएम सम्मान निधि, ऐग्रिस्टेक पोर्टल में किसानों की एंट्री, केसीसी की समीक्षा करते हुए कृषि अधिकारी को जनपद सीईओ,ग्राम पंचायत से समन्वय कर प्रगति के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सीएमएचओ को आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, व्यवन्दन कार्ड, एचआरपी का समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बैठक में अपार आईडी, रेडी टू ईट, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना, धरती आबा,पीएम जनमन योजना और स्वीकृत आंगनबाड़ी भवन के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निगम आयुक्त श्री पांडेय ने प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानवाधिकार आयोग, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य महत्वपूर्ण लंबित प्रकरणों को निराकरण के निर्देश दिये। बैठक में तहसीलदारो और नगरीय निकायों के सीएमओ के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण के निर्देश दिये गए।
  • Related Posts

    पगडंडी से पक्की सड़क तक पहुंचा अबुझमाड़ ‘पीएम जनमन’ से रोशन हुई,झारावाही-हत्लानार की राह

    ​रायपुर,13 अगस्त 2026/कभी दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और नक्सल खौफ के बीच संकरी पगडंडियों तक सिमटा अबुझमाड़ अब विकास की मुख्यधारा से जुड़कर बदलाव की एक नई इबारत लिख रहा…

    Read more

    बिश्रामपुर में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के ठहराव के लिए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रेलवे अधिकारियों से की चर्चा

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक  लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन क्रमांक 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां