Ro no D15139/23

घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर कटघोरा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; चार ठिकानों से सिलेंडर जब्त

 कोरबा 17 मार्च 2026/कटघोरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत घरेलू एलपीजी. सिलेंडरों के अवैध भंडारण और उनके व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। तहसीलदार कटघोरा श्री सूर्यप्रकाश केशकर, खाद्य निरीक्षक  सुरेन्द्र कुमार लॉझी और हल्का पटवारी के संयुक्त जांच दल द्वारा क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें चार प्रमुख स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का नियम विरुद्ध उपयोग पाया गया।
निरीक्षण के दौरान जांच दल ने अंबिकापुर रोड स्थित मो. जिशान सिद्दीकी के पास से 02 नग घरेलू सिलेंडर बरामद किए। इसी प्रकार बिलासपुर रोड स्थित पनेसर बॉडी एण्ड इंजीनियरिंग वर्क्स (संचालक गुरूदेव सिंह पनेसर) और पनेसन बॉडी बिल्डर्स एवं ऑटोलेट वर्क्स (संचालक हरबंस सिंह पनेसर) से क्रमशः 01-01 नग घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, बस स्टैंड स्थित विष्णु होटल के संचालक अनिल साहू के पास से भी 01 नग घरेलू एल.पी.जी. सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि यह पूरी कार्रवाई द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 एवं गैस सिलेंडर नियम 2016 के उल्लंघन के तहत की गई है। प्रशासनिक दल द्वारा मौके पर ही विधिवत पंचनामा तैयार कर कुल 05 नग सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से निकटतम गैस एजेंसी, मेसर्स सेवा इण्डेन, कटघोरा की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। तहसीलदार कार्यालय द्वारा इस संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं जिला कलेक्टर (खाद्य शाखा) को आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की जांच निरंतर जारी रहेगी ताकि घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोका जा सके।
  • Related Posts

    पगडंडी से पक्की सड़क तक पहुंचा अबुझमाड़ ‘पीएम जनमन’ से रोशन हुई,झारावाही-हत्लानार की राह

    ​रायपुर,13 अगस्त 2026/कभी दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और नक्सल खौफ के बीच संकरी पगडंडियों तक सिमटा अबुझमाड़ अब विकास की मुख्यधारा से जुड़कर बदलाव की एक नई इबारत लिख रहा…

    Read more

    बिश्रामपुर में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के ठहराव के लिए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रेलवे अधिकारियों से की चर्चा

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक  लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन क्रमांक 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां