Ro no D15139/23

बतौली विकासखंड में उर्वरक विक्रेताओं पर हुई कार्रवाई गुणवत्ताविहीन उर्वरक विक्रय पर दो प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस, विक्रय पर रोक

अम्बिकापुर 21 जून 2025/ आगामी खरीफ सीजन 2025 में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कृषि विभाग की जिला स्तरीय टीम द्वारा विकासखंड बतौली के विभिन्न निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बगीचा रोड स्थित मेसर्स धनंजय कृषि सेवा केन्द्र तथा मेन रोड, बतौली स्थित सुबोध कृषि सेवा केन्द्र में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के उल्लंघन की पुष्टि हुई। दोनों प्रतिष्ठानों द्वारा अनियमित रूप से उर्वरक विक्रय किए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए उर्वरकों को जब्त करने की कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा के नेतृत्व में की गई, जिसमें कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम, श्री कृपा शंकर यादव, स्थानीय उर्वरक निरीक्षक सह कृषि विकास अधिकारी श्री पवन साय भगत एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री हीमांशु गुप्ता भी उपस्थित रहे।
कृषि विभाग ने किसानों को प्रमाणित, मानक और अनुज्ञापित विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदने की सलाह दी है। विभाग की निगरानी टीम द्वारा सतत जांच एवं निगरानी अभियान जारी रहेगी, ताकि किसानों को गुणवत्ताविहीन कृषि आदान से होने वाली हानि से बचाया जा सके।

  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे