Ro no D15139/23

जिले में 24 से 26 जून तक आयोजित होंगे HSRP विशेष शिविर

1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अनिवार्य

अम्बिकापुर 21 जून 2025/  छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP ) को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम, 1988 और मोटरयान नियम, 1989 के अंतर्गत तथा माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में, 1 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी वाहनों पर   HSRP  लगवाना अनिवार्य किया गया है।
इसी क्रम में परिवहन आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशों के तहत सरगुजा जिले में 24 जून से 26 जून 2025 तक तीन दिवसीय  HSRP   शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

शिविर कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
24 जून 2025 को अजिरमा बाजार, 25 जून 2025 को भारत माता चौक और 26 जून 2025 को शंकरघाट बैरियर, अंबिकापुर, समय प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा।

इन शिविरों का नेतृत्व परिवहन निरीक्षक श्री मिथलेश कुमार वर्मा करेंगे। उनके साथ नियुक्त दल में नगर सैनिक श्री विष्णु भास्कर (मो. 8461988367), श्री कुलदीप सिंह (मो. 8821877380) और  HSRP  ऑपरेटर श्री अंकित राज, श्री अनमोल एवं श्री सुखी राम शामिल रहेंगे।

परिवहन विभाग ने जिले के सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे नियत तिथियों पर निकटतम शिविर स्थल में पहुंचकर अपने वाहनों में  HSRP  लगवाएं और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!