Ro no D15139/23

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले में होंगे विविध कार्यक्रम

अम्बिकापुर 28 अगस्त 2025/ मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को हर वर्ष की तरह राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन वर्ष 2019 में माननीय प्रधानमंत्री जी ने फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया था। इसी तारतम्य में 29 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक सरगुजा जिले में विभिन्न खेल एवं फिटनेस संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का शुभारंभ 29 अगस्त को प्रातः 11ः30 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड परिसर स्थित हॉकी मैदान, अम्बिकापुर से होगा। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा फिट इंडिया शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही बालक एवं बालिकाओं के बीच हॉकी मैच भी खेला जाएगा।

30 अगस्त को प्रातः 10 बजे गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में फिट इंडिया शपथ के साथ-साथ फुटबॉल मैच एवं मनोरंजनात्मक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

वहीं 31 अगस्त को प्रातः 7ः30 बजे संडे ऑन सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा, जो घड़ी चौक से प्रारंभ होकर लगभग 5 किमी की दूरी तय कर गांधी स्टेडियम, अम्बिकापुर में संपन्न होगी।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वस्थ एवं फिट जीवनशैली को अपनाएं।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ