Ro no D15139/23

रेत के अवैध परिवहन और भण्डारण पर कार्रवाई तेजी

चार दिनों में छः हाईवा, दो जेसीबी और छः ट्रेक्टर जब्त

खनिज विभाग की कार्रवाई

धमतरी 01 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के सख्त निर्देश के बाद रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। पिछले चार दिनों में विभाग के अधिकारियों ने छः हाईवा, दो जेसीबी मशीन और छः ट्रेक्टरों को अवैध रेत के मामले में जब्त किया है। जिले के खनिज अधिकारी श्री हीरादास भारद्वाज ने बताया कि नगरी तहसील के घटुला क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए एक महेन्द्र ट्रेक्टर को जब्त कर सिहावा थाने में अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं मगरलोड के ग्राम मेघा में पेट्रोल पम्प के किनारे अवैध रेत भण्डारण के काम में लगी जेसीबी मशीन और एक हाईवा को भी जब्त कर कुरूद मण्डी परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है। श्री भारद्वाज ने बताया कि लीलर और कोलियारी के आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन करते हुए पांच ट्रेक्टरों पर जब्ती की कार्रवाई की गई है। लीलर गांव में ही रेत के अवैध भण्डारण में लगी एक चैन माउंटेड जेसीबी मशीन को जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होने यह भी बताया कि धमतरी तहसील के दोनर गांव में रेत का अवैध परिवहन करते हुए चार हाईवा जब्त किए गए हैं। वहीं सिहावा चौक के पास अवैध मुरूम का परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन को भी जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। श्री भारद्वाज ने बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज अधिनियम, गौण खनिज नियम के प्रावधानों के तहत अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख