Ro no D15139/23

अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने किया नियद नेल्लानार ग्राम पंचायत कोंडापल्ली का निरीक्षण, सैचुरेशन व इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

अपर कलेक्टर  भूपेन्द्र अग्रवाल ने उसूर ब्लॉक अंतर्गत नियद नेल्लानार गांव कोंडापल्ली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों, विशेषकर सैचुरेशन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।

अपर कलेक्टर ने अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि गांव में लंबित सभी सैचुरेशन आधारित योजनाओं—जैसे कि पात्र हितग्राहियों को लाभों की 100% उपलब्धता, आधार सत्यापन, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित दस्तावेजीकरण—को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए।

उन्होंने बुनियादी सुविधाओं से जुड़े  सभी अधोसंरचना को गुणवत्तापूर्ण समय सीमा में पूर्ण करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान   अग्रवाल ने कहा कि “नियद नेल्लानार कोंडापल्ली जैसे दूरस्थ गांवों में विकास कार्यों का समय पर पूर्ण होना शासन की प्राथमिकता है। योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुँचे, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। इस दौरान एसडीएम उसूर  भूपेन्द्र गावरे भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर

    डीएसआर तकनीक से 20 प्रतिशत पानी की होती है बचत, प्रति एकड़ लगभग 5,000 रुपये की लागत कम आती है तथा फसल 12 से 15 दिन पहले हो जाती है…

    Read more

    कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा प्रदेश के जिला जेलों में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल को मिल रही गति

      जिला जेल सूरजपुर में 12 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वरोजगार, वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता विकास से जोड़ा जा रहा है बंदियों को रायपुर, 03 जुलाई 2026/ राज्य में…

    Read more

    NATIONAL

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली