Ro no D15139/23

आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान के तहत 5 दिसंबर को बीजापुर में दावा सुविधा शिविर

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान के अंतर्गत दावा न की गई वित्तीय संपत्तियों का पता लगाने एवं उन पर दावा प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु बीजापुर जिले में दावा सुविधा शिविर आयोजित किया जा रहा है।

यह शिविर 5 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से जिला कार्यालय परिसर में लगाया जाएगा। शिविर का उद्देश्य नागरिकों को उन वित्तीय संपत्तियों की जानकारी उपलब्ध कराना है, जिन पर लंबे समय से दावा नहीं किया गया है, तथा संबंधित दावा प्रक्रिया को सरलता से पूर्ण कराने में सहायता प्रदान करना है।

अग्रणी जिला प्रबंधक ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर अपने बैंक खातों, जमा राशि, अव्यवहारित दावों एवं अन्य वित्तीय संपत्तियों से संबंधित जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यह अवसर नागरिकों को अपनी छूटी हुई वित्तीय संपत्तियों पर पुनः अधिकार प्राप्त करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

शिविर में बैंक अधिकारी नागरिकों को दावा प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी देंगे। जिले के सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण अभियान का लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।

  • Related Posts

    विगत वर्षों की अपेक्षा जशपुर वन मंडल में हाथियों से जनहानि में कमी

      जशपुरनगर 12 अगस्त 2026 / वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र बगीचा के परिसर महादेवडांड के वन कक्ष क्रमांक आर. एफ-1259 में दिनांक 09.08.2026 को…

    Read more

    प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरूण पाण्डेय ने जशपुर के भैरवपहाड़ एवं पर्यावरण वाटिका का किया निरीक्षण

      जशपुरनगर 12 अगस्त 2026/ प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़   अरूण पाण्डेय, भा.व.से.ने विगत  जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर वन मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण प्राकृतिक, धार्मिक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम