Ro no D15139/23

अपर कलेक्टर ने लाल बहादुर नगर तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव 23 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने आज लाल बहादुर नगर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तहसीलदार श्री अमीय श्रीवास्तव के न्यायालय में अविवादित नामांतरण के 38 प्रकरण एवं नायब तहसीलदार श्री राजेश कुमार नेताम के न्यायालय में 34 प्रकरण लंबित पाए गए, जो समय-सीमा के भीतर हैं। इसी प्रकार अविवादित खाता विभाजन के तहसीलदार न्यायालय में 21 तथा नायब तहसीलदार न्यायालय में 14 प्रकरण लंबित पाए गए। निरीक्षण में विवादित नामांतरण के तहसीलदार न्यायालय में 3 तथा नायब तहसीलदार न्यायालय में 2 कुल 5 प्रकरण पाए गए, जिनमें से 4 प्रकरण समय-सीमा से बाहर थे। विवादित खाता विभाजन के 4 प्रकरणों में से 3 प्रकरण समय-सीमा से अधिक लंबित पाए गए। तहसील में सीमांकन के 6 प्रकरण लंबित होना बताया गया, जबकि जांच में 29 प्रकरण पाए गए। इस पर अपर कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को विधिवत दर्ज करने के निर्देश दिए। त्रुटि सुधार के 12 प्रकरणों में से 3 प्रकरण समय-सीमा से बाहर पाए गए। अधिकांश प्रकरण पटवारियों के जांच प्रतिवेदन हेतु लंबित पाए गए, जिस पर अपर कलेक्टर ने समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने वाले पटवारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राजस्व पखवाड़े के अंतर्गत तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर में कुल 264 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 187 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 77 आवेदन लंबित हैं। अपर कलेक्टर ने शेष लंबित आवेदनों को शीघ्र दर्ज कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालयीन कार्रवाई में नियमित तिथि निर्धारण कर सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई