Ro no D15139/23

जनदर्शन में सुनी गई शासकीय कर्मचारियां की समस्याएं कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

कोरबा 01 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर आज शासकीय कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के लिए जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे ने कर्मचारियां की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने प्राप्त  आवेदनों को संबंधित विभाग को निराकरण हेतु प्रेषित किया । जनदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली के पुरुष पर्यवेक्षक श्री ज्ञान चंद कश्यप ने एमए समाजशास्त्र की परीक्षा में बैठने की अनुमति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा के नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी बलराम प्रसाद साहू ने लंबित देयकों के भुगतान, आरती देवी ने शारीरिक असमर्थता की वजह से पति को शिक्षकीय कार्य करने में हो रही परेशानियों को बताते हुए वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने, जनपद पंचायत करतला ने डाटा एन्ट्री ऑपरेटर पिंकी मौर्य ने पारिवारिक समस्याओं का जिक्र करते हुए जिला पंचायत व जनपद पंचायत कोरबा में स्थानांतरण की मांग की है। इसी तरह जिला कार्यालय के कर्मचारियों ने वाहन स्टैंड की मांग की है जनदर्शन में अन्य कर्मचारियां ने आवेदन दिए। सभी आवेदनों के कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियां की समस्याओं की निराकरण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को शाम 4 बजे से 5 बजे तक जनदर्शन का आयोजन कर उनकी समस्याओं को सुनने और निराकरण की पहल की है।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

      कोरबा 19 अगस्त 2026/कटघोरा, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 19 अगस्त को कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित एसडीएम  मनोज बंजारे ने शिक्षा,  स्वास्थ्य , खाद्य, विद्युत एवं मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

     कोरबा 19 अगस्त 2026/ विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एसडीएम श्री मनोज बंजारे की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), खंड चिकित्सा अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ