Ro no D15139/23

सुकड़ीगुहान में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था

*पेयजल के लिए स्थापित सोलर पंप, आयरन रिमुवल प्लांट से जुड़ी टंकी और गांव के दो बोरवेल में लगे मोटर पंप से मिल रहा पानी*

*घरों में नल से भी पानी पहुंच रहा*

रायपुर. 1 जून 2026. बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के सुकड़ीगुहान में पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था है। सिंघोला ग्राम पंचायत के इस आश्रित गांव में पेयजल के लिए स्थापित सोलर जलापूर्ति सिस्टम, आयरन रिमुवल प्लांट से जुड़ी टंकी और गांव के दो बोरवेल में मोटर पंप स्थापित कर पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन से घरों में लगे नल से पेयजल पहुंच रहा है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और डौंडीलोहारा जनपद पंचायत के अधिकारियों ने आज सुकड़ीगुहान का दौरा कर पेयजल की व्यवस्था देखी। उन्होंने सरपंच श्रीमती कौशल्या ठाकुर और अन्य ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण कर सुचारू पेयजल

व्यवस्था का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल स्त्रोत की पर्याप्त व्यवस्था है। किन्तु मुख्य समस्या यह है कि नलों में टोंटी नहीं लगा है । पंचायत द्वारा पूर्व में लगाया गया टोंटी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों द्वारा टोंटी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिसके कारण पानी व्यर्थ बह जाता है। साथ ही लोग नहाने एवं अन्य निस्तारी हेतु इसी पेयजल का उपयोग कर रहे हैं।

अधिकारियों ने सरपंच श्रीमती कौशिल्या बाई ठाकुर से नलों में टोंटी लगाने, नाला में झरिया बनाने तथा पंचायत में मौजूद पानी टैंकर को जरूरत पड़ने पर सुकड़ीगुहान भेजने के संबंध में चर्चा की है। फिलहाल पेयजल का संकट नहीं है। विशेष परिस्थिति में पेयजल आपूर्ति हेतु एक पानी टैंकर ग्राम पंचायत सिंघोला में उपलब्ध है।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

      अम्बिकापुर 06 जून 2026/   सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर…

    Read more

    किसान बनकर पहुंचे कृषि अधिकारी, खाद की कालाबाजारी का किया खुलासा

    *750 रुपये की खाद 1800 रुपये में बेचने वाले व्यापारी पर कार्रवाई, 74 बोरी खाद जब्त*   रायपुर, 06 जून 2026/ किसानों को किफायती और उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण खाद…

    Read more

    NATIONAL

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?