Ro no D15139/23

प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक

*जमाखोरी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश*

*अब तक 102 स्थानों से 741 गैस सिलेण्डर जब्त*

*अफवाह या दुष्प्रचार से आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह*

*एलपीजी, पेट्रोल तथा डीजल के वितरण और आपूर्ति संबंधी कोई भी शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 एवं 1967 में दर्ज करा सकते हैं*

रायपुर, 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा इनकी उपलब्धता और वितरण की लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्य सचिव श्री विकास शील द्वारा 12 मार्च को खाद्य विभाग के सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले तथा ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। इसके बाद 13 मार्च को संचालक खाद्य विभाग की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग समिति का गठन किया गया है।

केन्द्रीय खाद्य सचिव, उपभोक्ता मामले द्वारा 13 मार्च को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये देश के सभी राज्यों के खाद्य सचिवों के साथ चर्चा के दौरान जानकारी दी गई कि देश में घरेलू एलपीजी एवं पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा सभी राज्यों हेतु 48,240 किलोलीटर के अतिरिक्त केरोसिन का आबंटन जारी किये जाने, राष्ट्रीय स्तर के कंट्रोल के नियमित संपर्क में रहने तथा एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और कालाबाजारी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही के निर्देश भी दिये गये हैं। सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा देश में 40 आवश्यक वस्तुओं के दैनिक बाजार भाव वर्तमान में स्थिर बने रहने की जानकारी दी गई।

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी की जमाखोरी को रोकने हेतु खाद्य विभाग तथा जिला प्रशासन की टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों की आकस्मिक जांच की जा रही है तथा अब तक 102 स्थानों से 741 गैस सिलेण्डर जब्त किया जा चुका है। राज्य में सर्वाधिक 392 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर रायपुर जिले में जब्त किये गये हैं तथा इसके पश्चात बिलासपुर जिले में 130 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर जब्त किये गये है।

प्रदेश में इंडियन ऑयल कार्पाेरेशन द्वारा 02, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पाेरेशन द्वारा 02 एवं भारत पेट्रोलियम कार्पाेरेशन द्वारा 01 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट सहित कुल 05 बॉटलिंग प्लांट संचालित हैं जिनमें घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा इनकी पूर्ण क्षमता अनुसार बॉटलिंग का कार्य किया जा रहा है। बाटलिंग प्लांट से समस्त जिलों के कुल 540 एलपीजी वितरकों को रिफिल सिलेण्डर नियमित रूप से प्रदाय किया जा रहा है। राज्य में पेट्रोल एवं डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिन्हें 2,465 पेट्रोल-डीजल पंप के माध्यम से उपभोक्ताओं को प्रदाय किया जा रहा है।

ऑयल कपंनियों द्वारा रिफिल सिलेण्डर बुकिंग हेतु पिछली बुकिंग से 25 दिन का समय निर्धारित किया गया है, अतः सभी उपभोक्ता इसे ध्यान रखकर रिफिल सिलेण्डर की बुकिंग करावें ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुगमता से घरेलू रिफिल सिलेण्डर प्राप्त हो सके। एक बार बुकिंग हो जाने के बाद पुनः बार-बार बुकिंग कराने का प्रयास न किया जावे। रिफिल सिलेण्डर की बुकिंग हेतु सभी उपभोक्ताओं के पास उनके वितरकों के प्रदाय नंबर उपलब्ध है, अतः उन निर्धारित नंबर पर ही ऑनलाईन बुकिंग व्यवस्था का लाभ लिया जावे।

राज्य में प्रतिदिन घरेलू एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता और वितरण की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा इनकी कमी को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या दुष्प्रचार से आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह राज्य शासन द्वारा दी जाती है। घरेलू एलपीजी एवं पेट्रोल तथा डीजल के वितरण तथा आपूर्ति संबंधी कोई भी शिकायत खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 एवं 1967 में दर्ज की जा सकती है जिसका राज्य शासन एवं ऑयल कंपनियों द्वारा तत्परता से निराकरण किया जावेगा।

  • Related Posts

    मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ने का आह्वान, रायपुर ग्रामीण एसपी श्रीमती मनीषा ठाकुर ने ली सदस्यता

    रायपुर, 23 अप्रैल 2026। कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में राज्यपाल श्री रमेन डेका के समक्ष प्रभारी रायपुर ग्रामीण एसपी  मनीषा ठाकुर ने रेडक्रॉस सोसाइटी में आजीवन सदस्य के…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत  बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 637 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग अब तक 97 हजार से अधिक बच्चों की हो चुकी स्क्रीनिंग

    रायपुर, 23 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन