Ro no D15139/23

जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

*- किसी भी प्रकार के भ्रम अथवा अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील*

*- कलेक्टर ने उपभोक्ता की मांग व खपत अनुसार पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति बनाये रखने के दिए निर्देश*

राजनांदगांव 15 मई 2026। जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है एवं पेट्रोल व डीजल पम्पों को यथाशीघ्र स्टॉक की आपूर्ति ऑयल कम्पनियों के डिपो से लगातार की जा रही है। जिले में पेट्रोल व डीजल पम्प की कुल संख्या 130 है। जिले में पेट्रोल का 651 किलोलीटर एवं डीजल का 655 किलोलीटर स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही वर्तमान में जिले में 5 दिवस की आवश्यकता से अधिक का स्टॉक उपलब्ध है। विगत 2 दिवस में प्रदेश के पेट्रोल व डीजल पम्प के ड्राईआउट होने की अफवाह एवं घबराहट के कारण नागरिकों द्वारा पेट्रोल व डीजल की खपत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है एवं मांग में हुई इस वृद्धि के कारण कृत्रिम अभाव उत्पन्न हुआ है। आम उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वह किसी भ्रम अथवा अफवाह से प्रभावित होकर पैनिक खरीदी अथवा इसका संग्रहण करना प्रारंभ नहीं करें एवं केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल व डीजल वाहनों में रखें।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव द्वारा तीनों ऑयल कम्पनियों के सेल्स ऑफिसर एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों से पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति की समीक्षा की गई है। ऑयल कम्पनियों के अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकता व मांग अनुसार पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति की जा रही है। कलेक्टर ने ऑयल कम्पनियों के अधिकारियों को उपभोक्ता की मांग खपत अनुसार पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति बनाये रखने निर्देशित किया है। पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति से संबंधित शिकायत हेतु कॉल सेन्टर नम्बर 1800-233-3663 या 1967 है। कलेक्टर ने मांग सामान्य होने तक जिले के सभी पेट्रोल पम्पों को 24 घण्टे आपूर्ति के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर के निर्देश पर ऑयल कम्पनियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के पेट्रोल व डीजल पम्पों का निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है। जिले के पेट्रोल पम्पों हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

    पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   *राज्य स्तरीय कार्ययोजना समिति करेगी विभिन्न विभागों के नियमों का…

    Read more

    सरगुजा संभाग के 850 तीर्थयात्री अयोध्या धाम दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना महापौर   मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को किया रवाना

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/   छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा संचालित श्री रामलला (अयोध्या धाम) दर्शन योजना के अंतर्गत आज 05 अगस्त 2026 को सरगुजा संभाग के 850 तीर्थयात्रियों को लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस