Ro no D15139/23

खरीफ सीजन हेतु सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद का भंडारण

– समितियों में 33277 मीट्रिक टन रासायनिक खाद वितरण के लिए उपलब्ध*

 

*- समितियों में 18922.18 क्विंटल धान बीज का भंडारण*

 

राजनांदगांव 15 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव जिले में खेती-किसानी कार्यों की तैयारी में तेजी आई है तथा खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने अधिकारियों से कहा है कि किसानों को परेशानी नहीं होना चाहिए और उन्हें खाद बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव में 4 जिले राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं कबीरधाम संबंद्ध है। जिनमें अब तक लक्ष्य 148420 मीट्रिक टन के विरूद्ध 100423 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण सहकारी समितियों में किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 67.66 प्रतिशत है। इसी प्रकार लक्ष्य के विरूद्ध कृषकों को 67146 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है, जो कुल भंडारण का 66.86 प्रतिशत है। किसानों की प्रति एकड़ उर्वरकों की वैज्ञानिक अनुशंसा सहित विभिन्न समूह तालिका प्रदाय किया गया है। प्राप्त तालिका एवं अनुशंसा अनुसार कृषकों को समितियों के माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है।

खरीफ सीजन हेतु सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद का भंडारण करवाया गया है। अब तक समितियों में 33277 मीट्रिक टन रासायनिक खाद कृषकों को वितरण हेतु उपलब्ध है। सहकारी समितियों में कृषकों की मांग अनुरूप खाद भंडारण सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त मात्रा में आरओ व डीडी जारी किया जा रहा है, जिससे कृषकों को खाद मिलने में कोई परेशानी नहीं हो। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में 18922.18 क्विंटल धान बीज का भंडारण किया गया है एवं कृषकों के मांग अनुरूप 9107.84 क्विंटल धान बीज का वितरण किया जा चुका है तथा 9814.34 क्विंटल धान बीज समितियों में स्कंध उपलब्ध है, जिसका वितरण कृषकों की मांग पर किया जाएगा।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स