Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन बना दुरपति बाई के लिए मददगार, एक दिन में राशन कार्ड में जुड़ा दोनों बेटियों का नाम

राजनांदगांव 15 जून 2026। कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। इसका सकारात्मक परिणाम डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम चीरपानी निवासी श्रीमती दुरपति बाई बंजारे को मिला। जिनकी समस्या का समाधान आवेदन देने के अगले ही दिन कर दिया गया।

कलेक्टर जनदर्शन में श्रीमती दुरपति बाई बंजारे ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी दोनों बेटियों के नाम परिवार के राशन कार्ड में दर्ज नहीं हैं। इस कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाली खाद्य सुरक्षा योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों ने मामले की त्वरित जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और राशन कार्ड में दोनों बेटियों के नाम जोड़ दिया। आवेदन प्राप्त होने के मात्र एक दिन के भीतर समस्या का निराकरण होने से परिवार को राहत मिली और अब उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सकेगा। श्रीमती दुरपति बाई बंजारे ने अपनी समस्या के शीघ्र समाधान पर जिला प्रशासन और कलेक्टर जनदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या का इतने कम समय में निराकरण होना प्रशासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली का उदाहरण है। कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण कर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स