अवैध धान संग्रहण पर प्रशासन की कार्रवाई, 460.80 क्विंटल धान जप्त

जिले में अवैध धान संग्रहण एवं कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आज विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध धान के प्रकरण दर्ज कर धान जप्ती की कार्यवाही की गई।
कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए संग्रहित धान पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध प्रकरण बनाया गया। जांच में हनुमंत ट्रेडर्स, असोला से 288 क्विंटल, केसरवानी ट्रेडर्स, परसा से 116 क्विंटल तथा विकास ट्रेडर्स, सोनपुरकला से 56.8 क्विंटल धान जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 460.80 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है।
खाद्य विभाग एवं मंडी टीम द्वारा मौके पर दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा जप्त धान को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अवैध भंडारण एवं व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए की गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान संग्रहण, परिवहन अथवा व्यापार में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें।

  • Related Posts

    जिले में आयोजित होने वाले बोर्ड परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग पर नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल गठित

    कोरबा 18 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित होने वाले हाई स्कूल /हायर सेकेण्डरी  परीक्षा वर्ष 2026 की कुशलता पूर्वक संचालन…

    Read more

    मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत सिक्योरिटी गार्ड कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय सुविधा

    जशपुरनगर 18 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिले के युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    बांग्लादेश में ‘शैडो कैबिनेट’ की तैयारी, क्या ब्रिटेन वाले फॉर्मूले में फंसेंगे तारिक रहमान?

    बांग्लादेश में ‘शैडो कैबिनेट’ की तैयारी, क्या ब्रिटेन वाले फॉर्मूले में फंसेंगे तारिक रहमान?

    मुकेश सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने बनाया अपना संगठन, 19 महीने की बिहार यात्रा का किया ऐलान

    मुकेश सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने बनाया अपना संगठन, 19 महीने की बिहार यात्रा का किया ऐलान

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल