Ro no D15139/23

यात्री वाहनों पर प्रशासन की कार्यवाही, 12 ई-रिक्शा व ऑटो चालकों पर 23 हजार रुपये का जुर्माना

धमतरी, 8 जुलाई 2026 । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बुधवार को परिवहन विभाग, परिवहन उड़नदस्ता और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान ई-रिक्शा और ऑटो वाहनों के दस्तावेजों के साथ-साथ यातायात नियमों के पालन की गहन जांच की गई।

जांच में कई चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते तथा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां ढोते पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 12 ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। संयुक्त दल ने वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, ओवरलोडिंग से बचने तथा सभी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश भी दी।

अभियान में तहसीलदार धमतरी, जिला परिवहन अधिकारी, परिवहन उड़नदस्ता और यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिले में इस तरह के संयुक्त जांच एवं प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के विरुद्ध जिले में बड़ी कार्रवाई

    विशेष अभियान के तहत राजहंस ट्रेवल्स की बस से प्रतिबंधित पनीर जब्त, अवैध परिवहन पर प्रकरण दर्ज जिलेभर में जारी रहेगा सघन जांच अभियान, सीमावर्ती क्षेत्रों पर भी रहेगी विशेष…

    Read more

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ

    देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम में हुए शामिल विकसित भारत के सपने को साकार…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन