Ro no D15139/23

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई ग्राम सिरसिदा में प्रभु ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम से 261 क्विंटल धान जब्त

/- जिले में अवैध धान भंडारण एवं अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज राजस्व विभाग एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (SADO) की संयुक्त टीम द्वारा कुरुद विकासखंड के ग्राम सिरसिदा में स्थित प्रभु ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में 261 क्विंटल धान (कुल 652 बोरियां) अवैध रूप से संग्रहित पाई गईं। संबंधित व्यापारी द्वारा धान के वैध क्रय-विक्रय एवं भंडारण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। प्रथम दृष्टया मंडी अधिनियम के उल्लंघन का मामला पाए जाने पर संबंधित प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से संग्रहित धान को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई तक व्यापारी के सुपुर्दगी में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है तथा जांच उपरांत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अवधि के दौरान अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों एवं किसानों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना प्रशासन को दें।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?