Ro no D15139/23

बाघ गणना 2026 को लेकर वन कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

ट्रेल सर्वे एवं कैमरा ट्रैप विधि की दी गई विस्तृत जानकारी

अखिल भारतीय बाघ आकलन 2026 के अंतर्गत जिले में बाघ गणना की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में वन विभाग के मैदानी अमले को बाघ गणना हेतु विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम वनमंडल धमतरी के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें संयुक्त वनमंडलाधिकारी, समस्त उपवनमंडलाधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, परिक्षेत्र सहायक, बीट गार्ड सहित अन्य मैदानी कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान बाघ गणना की दोनों प्रमुख विधियों—ट्रेल सर्वे पद्धति एवं कैमरा ट्रैप विधि—की विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ट्रेल सर्वे पद्धति के अंतर्गत बाघ एवं अन्य वन्यप्राणियों के पदचिन्ह, मल, खरोंच के निशान एवं अन्य प्राकृतिक संकेतों के आधार पर आंकलन किया जाता है, जबकि कैमरा ट्रैप विधि में निर्धारित स्थलों एवं दूरी पर कैमरे स्थापित कर वन्यप्राणियों की गतिविधियों का वैज्ञानिक ढंग से आंकलन किया जाता है। इसके साथ ही शाकाहारी वन्यप्राणियों की गणना तथा उनके आवास क्षेत्र के मूल्यांकन की विधियों पर भी प्रकाश डाला गया।

प्रशिक्षण के दौरान डीएफओ धमतरी डीएफओ श्री श्रीकृष्ण जाधव द्वारा मैदानी कर्मचारियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डेटा अपलोड करने, सूचनाओं को सटीक एवं सुरक्षित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बाघ संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण की दृष्टि से यह गणना अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करें।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय बाघ आकलन के माध्यम से बाघों की संख्या, उनके आवास एवं संरक्षण की स्थिति का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाता है, जिससे भविष्य की संरक्षण रणनीतियाँ तय की जाती हैं।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया