Ro no D15139/23

ईब नदी में अवैध उत्खनन की शिकायत पर प्रशासन सख्त खनिज अमले ने की जांच गांव में नहीं हो रही अवैध खुदाई – खनिज अधिकारी

जशपुरनगर 20 फरवरी 2026/ जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जेसीबी से ईब नदी में अवैध खुदाई संबंधित प्राप्त शिकायत पर 18 फरवरी 2026 को खनिज अमले द्वारा मौके पर जांच की गई। सहायक खनि अधिकारी जशपुर ने बताया कि
जांच के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व एक जेसीबी एवं ट्रैक्टर नदी किनारे मिट्टी लाने के उद्देश्य से पहुंचे थे, किन्तु सरपंच एवं ग्राम वासियों के मना करने पर बिना मिट्टी लिए ही वापस लौट गए। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से ग्राम क्षेत्र में किसी भी प्रकार का उत्खनन नहीं हो रहा है। ग्राम सरपंच द्वारा भी स्पष्ट किया गया कि ग्राम में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा सभी ग्रामवासियों को इसके लिए मना किया गया है। खनिज विभाग द्वारा सरपंच को निर्देशित किया गया है कि यदि भविष्य में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संज्ञान में आती है तो तत्काल विभाग को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
खनि अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि ग्राम धौरासांड के समीप ग्राम बरकस पाली में ईब नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की रोकथाम हेतु रेत खदान घोषित कर ऑनलाइन आबंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है, जिससे वैध और नियंत्रित खनन सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण से संबंधित मामलों की नियमित जांच की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम