Ro no D15139/23

अवैध रेत खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी वाहन जप्त, नियमों के तहत प्रकरण दर्ज

जशपुरनगर 27 फरवरी 2026/ अवैध रेत खनन व परिवहन के संदर्भ में प्राप्त शिकायत पर प्रशासन द्वारा त्वरित जांच कर ठोस कार्रवाई की गई है। सहायक खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम भुड़केला, तहसील जशपुर में वाहन क्रमांक सीजी 14 एमजी 1390 द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन किया जाना पाया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त किया गया तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
खनिज अधिकारी ने बताया कि तहसील फरसाबहार क्षेत्र में ईब नदी से अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की जांच के दौरान पूर्व में 09 फरवरी 2026 को ईब नदी से निकाली गई 960 घनमीटर रेत अमय कंस्ट्रक्शन, जशपुर से जप्त की गई थी। इस मामले में भी अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि तहसील फरसाबहार अंतर्गत ईब नदी पर ग्राम बलुवाबहार में वैध रेत खदान स्वीकृत है। इसके अतिरिक्त अवैध उत्खनन पर रोक लगाने एवं सुव्यवस्थित खनन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु ग्राम दाईजबहार 1 हेक्टेयर,  ग्राम खारीबहार 4 हेक्टेयर तथा ग्राम बरकसपाली 1 हेक्टेयर को रेत खदान घोषित कर निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    सरगुजा ओलंपिक 2026ः दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    समापन समारोह में बाईचुंग भूटिया होंगे शामिल अम्बिकापुर 22 मार्च 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ’सरगुजा ओलंपिक’ के दूसरे दिन खेल मैदानों…

    Read more

    संजय वन वाटिका में आवारा कुत्तों का हमलाः 15 हिरणों की मौत, लापरवाही पर कर्मचारियों को किया गया निलंबित

    अम्बिकापुर 22 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) सरगुजा वनमण्डल अंबिकापुर अंतर्गत संचालित संजय वन वाटिका (वन प्रबंधन समिति शंकरघाट) में 21 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 3ः00 से 3ः30 बजे के…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत