Ro no D15139/23

मनेंद्रगढ़, जशपुर समेत छत्तीसगढ़ में 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति

*लगभग 14 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा प्रत्येक फिजियोथिरैपी महाविद्यालय*

रायपुर, 15 सितंबर 2025/
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शासन ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार मनेंद्रगढ़, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग एवं जगदलपुर में फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा।

इन महाविद्यालयों के निर्माण कार्य हेतु कुल 83 करोड़ 62 लाख 26 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक संस्थान के लिए लगभग 13 करोड़ 93 लाख 71 हजार रूपए (लगभग 14 करोड़ ) की राशि निर्धारित की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस निर्णय से प्रदेश के युवाओं को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, साथ ही आने वाले समय में फिजियोथेरेपी सेवाओं का दायरा भी व्यापक होगा।

  • Related Posts

    नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य – आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा

      • डॉ. दानेश्वरी संभाकर उप संचालक (जनसंपर्क) रायपुर, 29 अप्रैल 2026/देश का भविष्य जिन नन्हे कदमों से आगे बढ़ता है, वे आज आंगनबाड़ी केंद्रों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान