Ro no D15139/23

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ली विभागीय समीक्षा बैठक

*कोरिया जिले में योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों की प्रगति की गई विस्तृत समीक्षा*

रायपुर, 15 सितम्बर 2025/महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुजा संभाग प्रवास के दौरान कोरिया जिले के बैकुंठपुर कलेक्टरेट परिसर में विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान विशेष रूप से महिला सुरक्षा, पोषण आहार वितरण, आंगनबाड़ी सेवाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं, दिव्यांग कल्याण, नशा मुक्ति अभियान तथा वरिष्ठजन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों से इन योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली और कहा कि इनका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार की गुणवत्ता तथा समय पर वितरण की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, पुनर्वास गृह, वृद्धाश्रम एवं विशेष बच्चों के लिए संचालित विद्यालयों की गतिविधियों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती है। योजनाओं का लाभ यदि समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुँचेगा तो ही उनका वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य कर जिले को महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण के क्षेत्र में आदर्श मॉडल बनाने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को

    *नारायणपुर में मिनी राईस मिल से 4 लोगों को मिला रोजगार*   रायपुर, 25 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) देश के बेरोजगार युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर होगा ‘रन फॉर इंद्रावती’ मैराथन का आयोजन

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर बाघ एवं वन्यजीव संरक्षण के समर्थन में दौड़ेंगे युवा और नागरिक   रायपुर, 25 जुलाई 2026/अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल 29 जुलाई…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार